केवलारी घाट पर बाइक फिसलने से युवक घायल: जिला अस्पताल रेफर; पुलिस ने वाहन चालकों से सावधानी बरतने की अपील – Seoni News

केवलारी घाट पर बाइक फिसलने से युवक घायल:  जिला अस्पताल रेफर; पुलिस ने वाहन चालकों से सावधानी बरतने की अपील – Seoni News




सिवनी जिले के घंसौर थाना क्षेत्र में केवलारी घाट के पास शुक्रवार देर रात सड़क हादसा हो गया। लखनादौन से घंसौर की ओर जा रही एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे बाइक सवार गंभीर घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, बाइक सवार केवलारी घाट के पास वाहन बेकाबू होकर फिसल गई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घायल की पहचान पिंडरई खुरर्सीपार निवासी राजकुमार महले (25) के रूप में हुई है। पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया घटना की सूचना मिलते ही घंसौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से घायल बाइक चालक को अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। पुलिस ने हादसे के कारणों की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज गति को दुर्घटना का संभावित कारण माना जा रहा है। घंसौर थाना प्रभारी लक्ष्मण झरिया ने बताया कि केवलारी घाट के पास बाइक हादसे की सूचना मिली थी, जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और यातायात सुचारु कराया। वाहन चालकों से मोड़ों पर सतर्कता बरतने की अपील उन्होंने कहा कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे घाटी क्षेत्र और मोड़ों पर विशेष सतर्कता बरतें। तेज गति और लापरवाही न केवल चालक बल्कि अन्य लोगों की जान के लिए भी खतरा बन सकती है।



Source link