ग्वालियर में पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए एक युवक की लात-घूंसों से पिटाई हो गई।घटना झांसी रोड थाना क्षेत्र के रानीगंज की है। वीडियो शनिवार शाम को सामने आया, जबकि घटना शुक्रवार की है। घटना के सामने आए वीडियो में 4 लोग मिलकर उस युवक को सड़क पर पटककर लात-घूसों से पीटते दिख रहे हैं। पीड़ित युवक पड़ोस में रहता था। वह पति-पत्नी के बीच हो रहे झगड़े में बीच-बचाव करने गया था। इससे नाराज होकर चारों युवकों ने उसे घर से खींचकर पीटा। पुलिस ने बताया कि अभी तक इस मामले में थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मारपीट करने वाले और पीड़ित युवक की पहचान करने में जुटी है। देखें वीडियो
Source link