झील के बंद म्यूजिकल फाउंटेन का मुद्दा विधानसभा में गूंजा: विधायक बोले- फाउंटेन 1साल से बंद, शुरू कब होगा, मंत्री ने कहा- एजेंसी का 50%भुगतान रोका – Sagar News

झील के बंद म्यूजिकल फाउंटेन का मुद्दा विधानसभा में गूंजा:  विधायक बोले- फाउंटेन 1साल से बंद, शुरू कब होगा, मंत्री ने कहा- एजेंसी का 50%भुगतान रोका – Sagar News




सागर की लाखा बंजारा झील में 1 साल से बंद म्यूजिकल फाउंटेन का मुद्दा विधानसभा में गूंजा: मंत्री बोले- निर्माण एजेंसी का 50% भुगतान रोका; जल्द होगा शुरू मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में सागर की लाखा बंजारा झील में एक साल से बंद पड़े म्यूजिकल फाउंटेन का मुद्दा गूंजा। सागर विधायक शैलेंद्र जैन ने प्रश्नकाल में फाउंटेन को फिर से शुरू करने और जिम्मेदार एजेंसी पर कार्रवाई को लेकर सवाल उठाए। इसके जवाब में नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि म्यूजिकल फाउंटेन शुरू कराने की प्रक्रिया चल रही है और लापरवाही बरतने वाली निर्माण एजेंसी का 50 प्रतिशत भुगतान रोक दिया गया है। विधायक शैलेंद्र जैन ने शहर के महत्वपूर्ण पर्यटन और आकर्षण स्थल लाखा बंजारा झील में स्थापित म्यूजिकल फाउंटेन के लंबे समय से बंद होने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने नगरीय विकास एवं आवास विभाग से पूछा कि करीब एक वर्ष से बंद पड़े इस म्यूजिकल फाउंटेन को पुनः शुरू करने के लिए शासन द्वारा क्या कार्रवाई की जा रही है और इसे कब तक चालू किया जाएगा? इसके साथ ही उन्होंने यह जानकारी भी मांगी कि निर्माण के बाद इसके संचालन और संधारण (मेंटेनेंस) की जिम्मेदारी किस एजेंसी की थी और बंद होने पर संबंधित एजेंसी पर क्या कार्रवाई की गई है। तकनीकी मूल्यांकन के लिए इंजीनियरिंग कॉलेज को लिखा पत्र विधायक के सवालों का जवाब देते हुए नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सदन में बताया कि म्यूजिकल फाउंटेन को पुनः शुरू करने की प्रक्रिया प्रचलन में है। कलेक्टर सह अध्यक्ष स्मार्ट सिटी सागर के आदेश से गठित समिति द्वारा तकनीकी परीक्षण के लिए रिपोर्ट तैयार की गई है। इस तकनीकी मूल्यांकन के लिए इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज सागर को पत्र भेजा गया है। वहां से रिपोर्ट प्राप्त होने और स्मार्ट सिटी बोर्ड के निर्णय के बाद फाउंटेन को पुनः संचालित किया जाएगा। निर्माण एजेंसी को जारी किए गए नोटिस मंत्री विजयवर्गीय ने जानकारी दी कि म्यूजिकल फाउंटेन के संचालन और मेंटेनेंस की पूरी जिम्मेदारी संबंधित निर्माण एजेंसी की ही थी। फाउंटेन बंद होने के मामले में इस एजेंसी को नोटिस जारी किए गए हैं। तकनीकी परीक्षण की रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मंत्री ने बताया कि फिलहाल एजेंसी की शेष 50 प्रतिशत भुगतान राशि रोक दी गई है। विधायक द्वारा सदन में यह प्रश्न उठाए जाने के बाद लाखा बंजारा झील स्थित म्यूजिकल फाउंटेन को जल्द शुरू कराने की प्रक्रिया तेज होने की उम्मीद जताई जा रही है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 24 दिसंबर 2024 को किया था लोकार्पण सागर की लाखा बंजारा झील (तालाब) का सौंदर्यीकरण होने के बाद यहां म्यूजिकल फाउंटेन स्थापित किया गया था। 24 दिसंबर 2024 को प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस म्यूजिकल फाउंटेन का लोकार्पण किया था। शुरुआत में इसे बीच-बीच में सिर्फ तीन से चार बार ही चालू किया गया। लेकिन इसके कुछ समय बाद ही फाउंटेन बंद हो गया और तब से लेकर अब तक यह बंद ही पड़ा है।



Source link