टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंचेगी या नहीं? मोहम्मद आमिर ने बताई वजह, अपने ‘बेतुके’ बयान पर अब दी ऐसी सफाई

टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंचेगी या नहीं? मोहम्मद आमिर ने बताई वजह, अपने ‘बेतुके’ बयान पर अब दी ऐसी सफाई


टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत से ही पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर भारतीय टीम के खिलाफ ‘बेतुके’ बयानों की वजह से चर्चा में रहे हैं. अभिषेक शर्मा को ‘स्लॉगर’ बताने की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए मोहम्मद आमिर ने अब भारतीय टीम को लेकर बयान दिया है. मोहम्मद आमिर ने कहा है कि टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में नहीं पहुंचेगी.

टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंचेगी या नहीं?

पाकिस्तान के एक टीवी शो पर मोहम्मद आमिर ने कहा, ‘मैं यह नहीं कह रहा कि भारतीय टीम बुरी है. यह बस मेरा अंदाजा है. मैं भारतीय टीम की बल्लेबाजी को देखते हुए अपनी राय दे रहा हूं, जो अब तक अच्छी नहीं रही है. मेरे हिसाब से साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज बेहतर टीमें हैं. इसलिए मैं भारतीय टीम को सेमीफाइनल के लिए अपनी पसंदीदा टीम नहीं मानता.’

Add Zee News as a Preferred Source


आमिर ने अपने ‘बेतुके’ बयान पर अब दी ऐसी सफाई

मोहम्मद आमिर ने कहा, ‘आपको मेरी राय पसंद है या नापसंद, यह आप पर है. क्या आप चाहते हैं कि मैं जबरदस्ती कहूं कि भारतीय टीम फाइनल खेलेगी? मुझे क्या फर्क पड़ता है कि वे पहुंचते हैं या नहीं? मुझे बस लगता है कि वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका सेमीफाइनल में पहुंचेंगे. वे बेहतर खेल रहे हैं.’ हालांकि, मोहम्मद आमिर ने कहा कि अगर भारतीय टीम उन्हें गलत साबित करती है, तो अच्छा रहेगा.

टीम इंडिया का प्रदर्शन शानदार

ग्रुप स्टेज में भारतीय टीम का प्रदर्शन अच्छा रहा था. टीम ने अपने सभी 4 मैच जीतकर ग्रुप में टॉप पर रहते हुए सुपर-8 के लिए क्वालिफाई किया है. सुपर-8 में भारतीय टीम ग्रुप 1 का हिस्सा है. इस ग्रुप में भारत के अलावा साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे हैं. ये तीनों टीमें भी ग्रुप स्टेज पर टॉप पर रही थीं. सुपर-8 में भारतीय टीम 22 फरवरी को साउथ अफ्रीका के साथ, 26 फरवरी को जिम्बाब्वे के साथ और 1 मार्च को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलेगी. भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप 2024 की विजेता है. अपनी धरती पर हो रहे टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के पास खिताब को बरकरार रखने का मौका है.



Source link