टी20 वर्ल्ड कप में होगा भारत-पाक फाइनल, पू्र्व क्रिकेटर ने की भविष्यवाणी

टी20 वर्ल्ड कप में होगा भारत-पाक फाइनल, पू्र्व क्रिकेटर ने की भविष्यवाणी


होमखेलक्रिकेट

टी20 वर्ल्ड कप में होगा भारत-पाक फाइनल, पू्र्व क्रिकेटर ने की भविष्यवाणी

Last Updated:

Ind vs Pak: भारत और पाकिस्तान के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में ग्रुप मैच देखने के बाद अब फैंस को एक और मुकाबले की उम्मीद है. पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर बासित अली ने भविष्यवाणी की है कि दोनों फाइनल में आमने सामने होंगे.

Zoom

भारत और पाकिस्तान के बीच हो सकता है टी20 वर्ल्ड कप फाइनल – बासित अली

नई दिल्ली. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच ग्रुप स्टेज में मुकाबले हो चुका है. अब फैंस दोनों के बीच एक और मुकाबला देखना चाहते हैं. पूर्व पाकिस्तानी बल्लेबाज बासित अली ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दो फाइनलिस्ट को लेकर बड़ा दावा किया है. 55 साल के बासित के मुताबिक सलमान अली आगा की अगुवाई वाली टीम फाइनल में भारतीय टीम के खिलाफ खेलेगी. यह फाइनल 8 मार्च को होना है.

बासित ने यह भविष्यवाणी एक पाकिस्तानी टीवी शो के दौरान की. जब शो के होस्ट शोएब मलिक ने बासित से टी20 वर्ल्ड कप 2026 के चार सेमीफाइनलिस्ट चुनने को कहा, तो बासित ने कहा, “इंडिया, पाकिस्तान. मैं ये दो टीम बता रहा हूं फाइनल खेलेंगी.”

इसके अलावा उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान के अलावा वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में पहुंचेंगे. इस शो में पूर्व पाकिस्तानी विकेटकीपर-बल्लेबाज कामरान अकमल भी मौजूद थे. उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के चार सेमीफाइनलिस्ट के तौर पर भारत, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका को चुना. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 स्टेज में भारत, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे एक्स ग्रुप में हैं, जबकि वाई ग्रुप में पाकिस्तान, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और श्रीलंका शामिल हैं.

टी20 वर्ल्ड कप में भारत- पाकिस्तान का शेड्यूल

पाकिस्तान अपना पहला सुपर 8 मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ शनिवार (21 फरवरी) को खेलेगा. यह मुकाबला कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में होगा. पाकिस्तान का दूसरा सुपर 8 मैच मंगलवार (24 फरवरी) को पल्लेकेले में इंग्लैंड के खिलाफ होगा और 28 फरवरी को सलमान अली आगा की टीम श्रीलंका से उसी मैदान पर भिड़ेगी.



Source link