नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार: शादी का झांसा देकर धौलपुर फिर मथुरा ले गया, लौटकर KRH की छत पर किया दुष्कर्म – Gwalior News

नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार:  शादी का झांसा देकर धौलपुर फिर मथुरा ले गया, लौटकर KRH की छत पर किया दुष्कर्म – Gwalior News




ग्वालियर में एक नाबालिग छात्रा को शादी का झांसा देकर अपहरण फिर रेप का मामला सामने आया है। आरोपी छात्रा को धौलपुर लेकर पहुंचा था। पुलिस धौलपुर पहुंची तो आरोपी की लोकेशन मथुरा आ गई। पुलिस मथुरा पहुंची तो आरोपी ग्वालियर लौट आया। यहां रात कमला राजा हॉस्पिटल (केआरएच) की छत पर मरीज के अटेंडेंड बनकर गुजारी। आरोपी केआरएच की छत पर नाबालिग से दुष्कर्म किया। घटना दो दिन पहले की है। बहोड़ापुर पुलिस ने लोकेशन ट्रैस कर पहले नाबालिग को मुक्त कराया फिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। 16 फरवरी से थी लापता शहर के बहोड़ापुर थाना प्रभारी आलोक परिहार ने बताया कि इस्लामपुरा स्थित रामाजी की पुलिया निवासी सोलह वर्षीय नाबालिग 16 फरवरी को लापता हो गई थी। जब उसका पता नहीं चला तो परिजन ने उसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने लापता के नाबालिग होने पर अपहरण का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने नाबालिग की तलाश की तो पता चला कि उसके पास ही रहने वाला फैजान खान पुत्र शहजाद खान उसे अगवा कर ले गया है। पुलिस ने उसकी जानकारी जुटाई तो पता चला कि वह नाबालिग को धौलपुर ले गया है। पुलिस जब धौलपुर पहुंची तो पता चला कि वहां से नाबालिग को लेकर मथुरा निकल गया। इसका पता चलते ही पुलिस मथुरा पहुंची तो आरोपी वहां से भी निकल गया था। लक्ष्मीगंज से पकड़ाया आरोपी पुलिस लगातार आरोपी का पीछा कर रही थी। ग्वालियर में पुलिस को पता लगा कि वह लक्ष्मीगंज में खाटू श्याम मंदिर के पास देखा गया है। जिस पर पुलिस घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर नाबालिग को मुक्त कराया। कमला राजा हॉस्पिटल की छत पर रूके पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसे लेकर कमलाराजा की छत पर पहुंचा और रात में वह वहां ही रूके थे। यहां पर आरोपी ने उसके साथ गलत काम किया। पुलिस ने नाबालिग के बयान पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।



Source link