पाकिस्तान को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट.. 6 में से कितने एक्सपर्ट का वोट? भारतीय दिग्गजों की गजब भविष्यवाणी

पाकिस्तान को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट.. 6 में से कितने एक्सपर्ट का वोट? भारतीय दिग्गजों की गजब भविष्यवाणी


T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है और अब बारी है सेमीफाइनलिस्ट के प्रेडिक्शन की. सेमीफाइनल के लिए कुछ क्रिकेट एक्सपर्ट्स ने टॉप-4 टीमें चुनी, जिसमें पाकिस्तान को भी कुछ वोट मिल गए. 2 भारतीयों ने पाकिस्तान पर दांव खेला. ग्रुप स्टेज के बाद दो ग्रुप बने हुए हैं जिसमें 4-4 टीमें हैं. पहले ग्रुप में भारत, वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे की टीमें हैं जबकि दूसरे ग्रुप में पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और श्रीलंका की टीमें हैं. 

सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी 4 टीमें

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में क्वालीफाई करने वाली दोनों टीमों का चयन दोनों ग्रुप की टॉप-2 टीमों के रूप में होगा. कुछ क्रिकेट एक्सपर्ट्स ने टॉप-4 टीमों के नाम जगजाहिर किए. जिसमें से चेतेश्वर पुजारा और युजवेंद्र चहल ने पाकिस्तान को बाहर का रास्ता दिखाया. दोनों का मानना था कि पाकिस्तान का सफर सुपर-8 में ही खत्म हो जाएगा. वहीं, दो भारतीयों ने पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल की भविष्यवाणी की है.

Add Zee News as a Preferred Source


चहल-पुजारा की कौन सी टीमें

चेतश्वर पुजारा की बात करें तो उन्होंने भारत, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका और न्यूजीलैंड को सेमीफाइनल के लिए चुना है. पुजारा के अनुसार, पाकिस्तान, इंग्लैंड, जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज का सफर सुपर-8 में खत्म हो जाएगा. वहीं, भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल की भी राय पुजारा जैसी ही रही. उन्होंने सेमीफाइनल के लिए भारत, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड को चुना.

ये भी पढ़ें.. 2 विस्फोटक बल्लेबाज… जिन्होंने भारत बनाम साउथ अफ्रीका T20I में ठोके शतक

दो भारतीयों ने लिया पाकिस्तान का नाम

दो भारतीय ऐसे भी थे जिन्होंने पाकिस्तान को सेमीफाइनल के लिए चुना. ये स्टार स्पोर्ट्स क्रिकेट एक्सपर्ट्स पैनल का हिस्सा वरुण एरोन और संजय बांगर थे. दोनों का मानना है पाकिस्तान की टीम भी सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी. बांगर ने सेमीफाइनल के लिए भारत, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका और पाकिस्तान की टीमों को चुना है. वहीं, वरुण एरोन ने भी पाकिस्तान को सेमीफाइनल के लिए चुना है. उन्होंने भारत, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और पाकिस्तान को चुना जबकि साउथ अफ्रीका को बाहर कर दिया है.



Source link