राजगढ़ में फरवरी में बदला मौसम अब लगातार असर दिखा रहा है। बुधवार रात हुई बारिश के बाद से जिले में मौसम खराब बना हुआ है। गुरुवार और शुक्रवार को दिनभर बादल छाए रहे, वहीं शनिवार सुबह हालात और बदले नजर आए। सुबह से आसमान बादलों से ढका रहा और शहर सहित आसपा
.
घने कोहरे के कारण दृश्यता कम हो गई, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर वाहन रेंगते नजर आए। ठंडी हवाओं और नमी भरे मौसम ने एक बार फिर सर्दी का एहसास बढ़ा दिया है। बाजारों में भी सुबह के समय सामान्य से कम चहल-पहल दिखाई दी।
मौसम में बदलाव, कोहरा छाया।
लगातार बादल और कोहरे के चलते तापमान में गिरावट बनी हुई है। मौसम विभाग पहले ही मौसम के अस्थिर बने रहने की संभावना जता चुका है। ऐसे में नागरिकों को सावधानी बरतने और खासकर वाहन चलाते समय सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।