विदेशी गर्लफ्रेंड संग टीम इंडिया के ‘गब्बर’ ने लिए सात फेरे, सामने आई दूसरी शादी की तस्वीरें

विदेशी गर्लफ्रेंड संग टीम इंडिया के ‘गब्बर’ ने लिए सात फेरे, सामने आई दूसरी शादी की तस्वीरें


‘गब्बर’ के नाम से मशहूर टीम इंडिया के पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज शिखर धवन ने अपनी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन संग सात फेरे लिए हैं. भारतीय गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘इंस्टाग्राम’ पर ‘गब्बर’ की शादी की तस्वीरें शेयर की हैं. युजवेंद्र चहल वीडियो में शिखर धवन के साथ डांस करते हुए भी नजर आ रहे हैं.

टीम इंडिया के ‘गब्बर’ ने लिए सात फेरे

फोटो में शिखर धवन की नई दुल्हनिया सोफी शाइन सफेद रंग का लहंगा पहने हुए नजर आ रही हैं. वहीं, शिखर धवन पर भी सफेद रंग की शेरवानी खूब जच रही है. 2023 में आयशा से तलाक लेने के बाद धवन ने तीन साल एक बार फिर दांपत्य जीवन में प्रवेश किया है. उल्लेखनीय है कि धवन और सोफी काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे. दोनों को कई बार रील्स में भी देखा गया है.

Add Zee News as a Preferred Source


सामने आई दूसरी शादी की तस्वीरें

इस साल जनवरी में धवन और सोफी ने गुपचुप सगाई कर ली थी, जिसकी तस्वीरें बाद में पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थीं. युजवेंद्र चहल के पोस्ट पर फैंस धवन और सोफी को जमकर बधाई दे रहे हैं. बता दें कि धवन का पहली पत्नी आयशा मुखर्जी से साल 2023 में तलाक हो गया था. दोनों ने 11 साल साथ रहने के बाद एक-दूसरे से अलग होने का फैसला किया था.

धवन ने 2024 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया

धवन और आयशा का एक बेटा भी है, जिनका नाम जोरावर है. हालांकि, जोरावर धवन के साथ नहीं रहते हैं और उनकी कस्टडी आयशा के पास है. शिखर धवन ने अगस्त 2024 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. ‘गब्बर’ ने भारत के लिए कुल 34 टेस्ट, 167 वनडे और 68 टी-20 मैच खेले. तीनों फॉर्मेट को मिलाकर धवन के बल्ले से 10,867 रन निकले.

धवन का रिकॉर्ड सबसे शानदार

अपने इंटरनेशनल करियर के दौरान धवन ने कुल 24 शतक लगाए. साल 2013 में भारत को चैंपियंस ट्रॉफी जिताने में शिखर धवन का रोल काफी अहम रहा था. टूर्नामेंट में खेले 5 मैचों में शिखर ने 90 की औसत से खेलते हुए 363 रन बनाए थे. धवन का रिकॉर्ड खासतौर पर घर से बाहर खेलते हुए सबसे शानदार रहा.





Source link