16,839 नए मतदाता जुड़े, वोटरों की संख्या 11.11 लाख पार: राजगढ़ में अंतिम मतदाता सूची जारी, 2,554 नाम को हटाया, 7,504 में किया बदलाव – rajgarh (MP) News

16,839 नए मतदाता जुड़े, वोटरों की संख्या 11.11 लाख पार:  राजगढ़ में अंतिम मतदाता सूची जारी, 2,554 नाम को हटाया, 7,504 में किया बदलाव – rajgarh (MP) News




राजगढ़ जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के तहत शनिवार को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई। कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर पूरी जानकारी साझा की। पांचों विधानसभा क्षेत्रों में 23 दिसंबर 2025 से 20 फरवरी 2026 तक आए दावों और आपत्तियों को देखा गया। इस दौरान 16,839 नए वोटर जुड़े, 2,554 नाम हटाए गए और 7,504 प्रविष्टियों में सुधार किया गया। इस प्रकार आज की स्थिति में कुल 11 लाख 11 लाख 28 हजार 39 वोटर सम्मिलित हैं, जिनमें 14,140 दिव्यांग वोटर शामिल हैं। राजनीतिक दलों को दी गई सीडी राजनीतिक दलों को सूची की हार्ड कॉपी और फोटो वाली सीडी भी दी गई। नागरिक अपनी सूची अपने रजिस्ट्रीकरण कार्यालय या अधिकृत जगह पर देख सकते हैं। फोटो सहित सूची मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मध्यप्रदेश की वेबसाइट http://www.ceoelection.mp.gov.in पर भी उपलब्ध है। कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने कहा कि अगर किसी का नाम सूची में नहीं है तो वे प्रपत्र-6 से आवेदन करें। नाम हटाने के लिए प्रपत्र-7 और सुधार के लिए प्रपत्र-8 का इस्तेमाल करें। 18 साल के हो रहे युवाओं को भी सूची में जोड़ने के लिए कहा गया। डॉ. मिश्रा ने सभी राजनीतिक दलों का सहयोग सराहा और कहा कि उनकी मदद से मतदाता सूची हमेशा सही और अपडेट रहेगी।



Source link