‘अभिषेक की जगह खिलाऊं?’ भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच से पहले कप्तान सूर्या ने सुलझाई गुत्थी, फैंस का कन्फ्यूजन खत्म

‘अभिषेक की जगह खिलाऊं?’ भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच से पहले कप्तान सूर्या ने सुलझाई गुत्थी, फैंस का कन्फ्यूजन खत्म


भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज (22 फरवरी) सुपर-8 का मुकाबला खेला जाना है. यह मैच अहमदाबाद शाम को 7 बजे होना है. दोनों ही टीमों के लिए सेमीफाइनल के लिहाज से आज का मुकाबला काफी अहम होने वाला है. जीतने वाली टीम को दो प्वाइंट्स मिलेंगे, जो कि सेमीफाइनल की लिहाज से काफी अहम साबित हो सकता है.  मैच से ठीक पहले कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है. इस दौरान रिपोर्टर के अभिषेक शर्मा के बारे में पूछने पर कप्तान सूर्या ने बड़े ही अलग अंदाज में उनके सवाल का जवाब दिया.  उन्होंने ये चीज भी साफ कर दी कि मैनेजेमेंट को अभिषेक के खराब फॉर्म से बिल्कुल कोई समस्या नहीं है.साथ ही कप्तान सूर्या ने मैच से पहले टीम की रणनीति और बदलाव के साथ और भी कई चीजों पर खुलकर बात की है.  

खुलेआम किया समर्थन
कप्तान सूर्या ने अभिषेक शर्मा के लगातार तीन बार शून्य पर आउट होने को लेकर उठ रहे सवालों को सिरे से नकार दिया. उन्होंने साफ कहा कि टीम को बिल्कुल भी चिंता नहीं है. जो लोग उनकी फॉर्म को लेकर परेशान हैं, कप्तान ने उल्टा उन्हीं की चिंता जता दी कि आखिर वे क्यों इतना सोच रहे हैं.सूर्या ने आगे कहा कि क्रिकेट एक टीम गेम है और ऐसे उतार-चढ़ाव हर खिलाड़ी के करियर में आते हैं. उन्होंने याद दिलाया कि पिछले सीजन में अभिषेक ने टीम को कई मुश्किल हालात से निकाला था. अगर इस समय उनके बल्ले से रन नहीं निकल रहे हैं तो बाकी खिलाड़ी जिम्मेदारी उठाएंगे और उनकी कमी पूरी करेंगे.

संजू के खिलाने पर जवाब
रिपोर्टर के संजू सैसमन की टीम को खिलाने को लेकर कप्तान सूर्यकुमार हंस पड़े और बोले, “अभिषेक की जगह खिलाऊं?, मतलब तिलक की जगह खिलाऊं?.” इसपर उन्होंने टीम के पावरप्ले में रन बनाने की गति के बारे में बात करते हुए बताया कैसे पावरप्ले में 50-60 रन अच्छा स्कोर और उन्होंने ये भी समझाया की रन कम ज्यादा होते रहते हैं. साथ ही कप्तान सूर्या ने समझाया कि कैसे उनकी टीम और वह भी 200-250 बनाने के बारे में सोचते हैं. वहीं, सूर्या टीम में किसी भी तरह की छेड़छाड़ नहीं चाहते हैं उन्होंने अपने बयान से ये साफ कर दिया. 

Add Zee News as a Preferred Source


परिस्थिति के हिसाब से खेल
कप्तान सूर्या ने पिच के बारे में बात करते हुए बताया कि वह किसी भी तरह की परिस्थिति के लिए तैयार हैं. उतार चढ़ाव आते रहते हैं और विकेट काफी चैलेंजिंग रहा है लेकिन, टीम को सभी हालात के मुताबिक चीजें बैलेंस करनी होंगी. साथ ही उन्होंने बताया कैसे किसी भी परिस्थिति को समझना जरूरी है और हम बेस तैयार करते हैं. ताकी बाद में खेलने वाले बल्लेबाज आखिर में आसानी से रन खींच पाएं. सूर्या ने बताया कैसे शुरुआत संभलकर खेलने के बाद आखिर में तेजी से रन बनाने की उनके बल्लेबाज क्षमता रखते हैं. 

ये भी पढ़ें: Super-8 T20 WC : श्रीलंका vs इंग्लैंड , कैसा रहेगा मौसम का हाल, क्या बारिश बिगाड़ेगी दूसरे मैच का भी खेल?



Source link