ग्वालियर व्यापार मेले के आखिरी रविवार को लोग बड़ी संख्या मेले का लुफ्त लेने के लिए पहुंचे हैं। मेले में बढ़ती सैलानियों की भीड़ को देखकर व्यापारियों के चेहरे पर भी मुस्कुराहट आ गई और उन्हें अच्छे व्यापार की उम्मीद है। ग्वालियर व्यापार में लेकर अंतिम रविवार को पूरे मेले में सैलानियों की चहल कदमी नजर आई। खास तौर पर झूला सेक्टर और खान-पान के स्टॉल्स पर लोगों की दिलचस्पी देखने को मिली। वहीं अपने परिजनों के साथ और दोस्तों के साथ लोग झूठों का आनंद भी लेते हुए नजर आए। रविवार को अवकाश के चलते केवल ग्वालियर ही नहीं बल्कि आसपास के जिलों से भी लोग अपने बच्चों और परिजनों को लेकर मेले में पहुंचे। इस दौरान ग्वालियर के झूला सेक्टर में एंटी ग्रेविटी झूला मिक्सर टोरा टोरा स्काई राइट ट्रेन मौत का कुआं सिंगापुर ट्रिप हेलीकॉप्टर शॉट सहित 30 से 35 जिलों पर लोगों की भीड़ का हम देखने को मिला। तो वहीं बच्चों के लिए मिकी माउस बाल रेल, करंट कार सहित कई छोटे झूलों का आनंद बच्चों ने लिया। इसके अलावा मेले के खाने पीने के स्थल पर भी लोगों ने जायकेदार व्यंजनों का आनंद लिया। इस दौरान ग्वालियर मेले में खास कई प्रकार के व्यंजन जैसे गाजर का हलवा, खजला, पानी पुरी, पापड़, सूप, मूंगफली, छोले भटूरे, चाट पकौड़ी सहित कई व्यंजनों का स्वाद चखा। शिल्प बाजार में लोगों की भीड़ मेले में शिल्प बाजार पर भी खासी भीड़ देखने को मिली। हैंडी क्राफ्ट और परम्परागत परिधानों के शौकीन बड़ी संख्या में इस मेले में नजर आए। खासकर लोगों ने लकड़ियों से बने आइटम, कालीन, परिधान, आदि की दुकानों पर लोग बड़ी संख्या में पहुंचे। इसके साथ ही श्रीमंत माधवराव सिंधिया ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण एवं ग्वालियर डिस्ट्रिक बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में संभाग-स्तरीय बॉडी बिल्डिंग एंड मेंस फिजिक चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। मेले में आयोजित संभाग-स्तरीय बॉडी बिल्डिंग एंड मेंस फिजिक चैंपियनशिप में शरीर साधकों ने अपनी मांसपेशियों का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में सम्पूर्ण ग्वालियर-चंबल अंचल के 100 से अधिक शरीर साधक (बॉडी बिल्डर्स) ने भाग लिया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में रेहान शेख एवं फैजान शेख, अभिषेक रोमर, नमित सक्सेना, अंकित तोमर रहे, जिन्होंने सर्वसम्मति से विजेता-उपविजेता की घोषणा की। चैंपियन ऑफ़ चैंपियन (बॉडी बिल्डिंग) का खिताब ओम बरेटा ने अपने नाम किया।
Source link