दिल्ली में हुई अंतरराष्ट्रीय एआई कॉन्फ्रेंस के विरोध में युवा कांग्रेस के अर्धनग्न प्रदर्शन को लेकर शनिवार को इंदौर में भाजपा–कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। भाजपा कार्यकर्ता दोपहर करीब 1 बजे मच्छी बाजार चौराहे से गांधी भवन की ओर घेराव करने पहुंचे। यहां भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच नारेबाजी के बाद पथराव हो गया। दोनों ओर से पत्थर, टमाटर, ईंटें फेंकी गईं।
पुलिस ने हालात काबू से बाहर होते देख वॉटर कैनन चलाई। डेढ़ घंटे चले हंगामे में दोनों दलों के 20 से ज्यादा कार्यकर्ता घायल हुए। एसआई आरएस बघेल के सीने पर पत्थर लगा, उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया है। दो पुलिस जवान व कुछ मीडियाकर्मी भी चपेट में आए। देर रात तक 20 कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज कर लिया गया था। कांग्रेस की तरफ से भी अज्ञात के खिलाफ एफआईआर हुई। पुलिस की तरफ से भी बिना अनुमति प्रदर्शन, शासकीय कार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया।
ग्रामीण अध्यक्ष मनोज ठाकुर के हाथ-पैर, नीतेश खांडेकर की पसली में चोट बताई गई। सोनू अहिरवार, देवाशीष कौल, विशाल यादव, भारत पारख, राजा कोठारी, पूर्णिमा सिंह, धर्मेंद्र शिंदे सहित अन्य कार्यकर्ता घायल हुए। कांग्रेस की तरफ से विपिन वानखेड़े, देवेंद्र यादव, गब्बर पंवार, विजय राठौर घायल हुए है। थाने में घेराव, 20 कांग्रेसियों पर नामजद केस
घटना के बाद भाजपा नेता पंढरीनाथ थाने पहुंचे और एफआईआर की मांग की। पुलिस ने आवेश राठौर की शिकायत पर चिंटू चौकसे, अमित पटेल, विपिन वानखेड़े, राजू भदौरिया, सोनाली मिमरोट, सादिक खान, विवेक खंडेलवाल, गिरीश जोशी, निखिल वर्मा, महक नागर, दानिश खान, दौलत पटेल, शैलू सेन, संजय बाकलीवाल, अमन बजाज, आकाश, जाकिर जक्कू आदि पर बीएनएस की धाराएं 115(2), 117(2), 189(1), 189(4), 189(9), 191(1), 296(a) व 61(2) में केस दर्ज किया। 50 मीटर पहले थी बैरिकेडिंग भाजपा कार्यकर्ता पार्टी नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा और भाजयुमो नगर अध्यक्ष सौगात मिश्रा के नेतृत्व में गांधी भवन पहुंचे थे। 50 मीटर पहले पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोका, लेकिन कुछ कार्यकर्ता आगे बढ़ गए। उधर, शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे और जिलाध्यक्ष विपिन वानखेड़े समर्थकों के साथ मौजूद थे। विधायक रमेश मेंदोला व अन्य भी मौके पर पहुंचे। महिला कार्यकर्ता की आंख में लगी चोट- भाजपा की महिला कार्यकर्ता बिंदु चौहान के सिर/आंख में पत्थर लगने से खून बहने लगा। फरियादी आवेश राठौर निवासी नार्थ हरसिद्धी के पैर और सिर में चोट आई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पहले से जमा रखे थे पत्थर: मिश्रा भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने पहले से पत्थर और सड़े टमाटर जमा कर रखे थे, बाहरी तत्व बुलाए गए। मंत्री तुलसी सिलावट, सांसद शंकर लालवानी और पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन को हिंसक बनाया गया। यह तरीका असंवैधानिक है।
तोड़फोड़ के इरादे से ही आए थे भाजपाई: चौकसे
कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने पलटवार किया कि भाजपा कार्यकर्ता गांधी भवन में घुसकर तोड़फोड़ करने आए थे, पुलिस ने उन्हें एक किमी दूर क्यों नहीं रोका। मौके पर राजेश चौकसे, देवेंद्र यादव, विवेक खंडेलवाल, महक नागर, सरफराज अंसारी, गिरीश जोशी, सन्नी राजपाल, अमित पटेल, गिरधर नागर सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
Source link