भोपाल के गौहर महल में अनंत मंडी के 7 साल पूरे होने पर तीन दिवसीय अनंत महोत्सव का आयोजन हुआ। 20 से 22 फरवरी तक चले इस कार्यक्रम में जैविक किसान और स्थानीय हस्तशिल्प बाजार लगे। इसके अलावा तीनों दिन अलग-अलग तरीके के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ, जिनमें कत्थक, ओपन माइक और बैंड परफॉर्मेंस शामिल है। मंडी में 60 से ज्यादा जैविक किसान अपनी ऑर्गेनिक सब्जियों, अनाज, फल और अन्य उत्पादों के साथ पहुंचे। तीनों दिन एंट्री फ्री थी और आए हुए लोगों के लिए पॉटरी और जेवर बनाने जैसे कई वर्कशॉप्स का भी आयोजन किया था। पूरे भारत से दुकानें और तमिलनाडु से बीज
भारत की विविधता और यूनीकनेस आनंद मंडी का मुख्य उद्देश्य 7 सालों से अनंत महोत्सव से जुड़ी हुई पुली ने कहा कि यहां कई अलग-अलग वैरायटी के स्टॉल हैं, जो कि पूरे भारत से आए हैं। ऑर्गेनिक फार्म प्रोडक्ट्स और हैंडीक्राफ्ट की विविधता को एक साथ दिखाना हमारा मुख्य उद्देश्य रहता है, जिससे आनंद महोत्सव की यूनीकनेस बनी रहे। यह एक चुनौतीपूर्ण पर दिलचस्प काम होता है। हमारी कोशिश रहती है कि सारे के सारे स्टॉल अलग दिखें। अनंत मंडी हर रविवार गांधी भवन में लगाई जाती है। पद्मश्री से सम्मानित कलाकारों की परफॉर्मेंस कार्यक्रम के आखिरी दिन यानी 22 फरवरी को रात 8:00 बजे पद्मश्री से सम्मानित कालूराम बामनिया की भी परफॉर्मेंस होगी। पहले दिन ओपन माइक और तत्सम बैंड की परफॉर्मेंस हुई थी, उसके बाद दूसरे दिन कथक नृत्य का आयोजन किया गया, साथ ही संगत बैंड ने अपनी परफॉर्मेंस दी। ——————————————— ये खबर भी पढ़ें… 32 कैंचियों से एकसाथ हेयरकट कर बनाए 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड:उज्जैन के बार्बर का कमाल 32 कैंचियों से एकसाथ हेयरकट कर बनाए 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड:उज्जैन के बार्बर का कमाल; सोशल मीडिया पर चीन का वीडियो देखकर मिली प्रेरणा पूरी खबर पढ़ें…
Source link