सीधी में अनियंत्रित होकर पलटी बाइक, अधेड़ व्यक्ति घायल: सीने, सिर, नाक पर आईं गंभीर चोटें; ट्रक से बचने की कोशिश में हुआ हादसा – Sidhi News

सीधी में अनियंत्रित होकर पलटी बाइक, अधेड़ व्यक्ति घायल:  सीने, सिर, नाक पर आईं गंभीर चोटें; ट्रक से बचने की कोशिश में हुआ हादसा – Sidhi News




सीधी जिले के रामपुर नैकिन क्षेत्र में एक बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बाइक सवार छोटेलाल यादव (52) गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना रविवार शाम की है। हादसा तब हुआ, जब वे अपने गांव पडखुड़ी 588 से रामपुर नैकिन की ओर से वापस घर लौट रहे थे। दरअसल, छोटेलाल सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक से बचने की कोशिश में अपनी बाइक का संतुलन खो बैठे। उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर गई। सीने, सिर और नाक में गंभीर चोटें आई हादसे में बाइक सवार को पैर, सीने, सिर और नाक में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के समय समाजसेवी विजय शुक्ला और राजकुमार सोनी (महाकाल) चुरहट की तरफ से लौट रहे थे। उन्होंने घायल छोटेलाल यादव को सड़क किनारे पड़ा देखा और तुरंत मदद के लिए आगे आए। समाजसेवियों ने अपनी गाड़ी से घायल को पहुंचाया अस्पताल डायल 112 और 108 एंबुलेंस को सूचना देने के बावजूद लगभग आधे घंटे तक कोई सहायता नहीं पहुंची। इसके बाद दोनों समाजसेवियों ने घायल को अपनी चार पहिया गाड़ी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर नैकिन पहुंचाया। अस्पताल में पदस्थ कर्मचारी संदीप ने बताया कि घायल छोटेलाल यादव को गंभीर चोटें आई हैं और उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के प्राथमिक इलाज के बाद उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। घटना की जानकारी पुलिस को भी दे दी गई है। थाना रामपुर नैकिन के प्रभारी सुधांशु तिवारी ने बताया कि दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हुआ है। प्रारंभिक जांच में यह मामला वाहन के अनियंत्रित होने का प्रतीत हो रहा है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच कर रही है ताकि हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।



Source link