IND VS SA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आग उगलता है अभिषेक का बल्ला, जाने कैसे हैं आंकड़े, क्या आज खोल पाएंगे खाता?

IND VS SA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आग उगलता है अभिषेक का बल्ला, जाने कैसे हैं आंकड़े, क्या आज खोल पाएंगे खाता?


भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सुपर-8 का मुकाबला है. दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी. यह मुकाबला अहमदाबाद में खेला जाना है. जब भी भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 मुकाबले की चर्चा होती है, तो फोकस अक्सर बड़े सितारों पर चला जाता है. लेकिन सुपर-8 के इस अहम मुकाबले से पहले जो आंकड़े सामने आए हैं, वे प्रोटियाज गेंदबाजों के लिए चिंता बढ़ाने वाले हैं. भारतीय टीम के टॉप-3 में एक ऐसा बल्लेबाज मौजूद है, जो ईशान किशन और तिलक वर्मा से भी ज्यादा असरदार है. यह खिलाड़ी कोई और नहीं, बल्कि अभिषेक शर्मा हैं, दरअसल, अभिषेक के टी20 आंकड़े दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बेहद ही शानदार रहे हैं. हालांकि, वह इस टूर्नामेंट में अभी तक कुछ खास नहीं कर पाए हैं. लेकिन, अगर वह आज चल गए तो प्रोटियाज गेंदबाजों के पसीने छुड़ाने का दम रखते हैं. 

जबरदस्त आंकड़े हैं गवाही
अभिषेक शर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अब तक 8 टी20 मैचों में हिस्सा लिया है. इन मुकाबलों में उन्होंने 200 रन बनाए हैं और एक बेहतरीन अर्धशतक भी जड़ा है. आंकड़ों के हिसाब से भले ही कुछ दूसरे बल्लेबाज उनसे आगे नजर आते हों, लेकिन तेजी से रन बनाने की बात आए तो अभिषेक का अंदाज सबसे अलग दिखाई देता है.अगर उनका बल्ला एक बार चल गया तो विरोधियों की हालत खस्ता हो जाएगी. साउथ अफ्रीका के खिलाफ उनके आंकड़े इस बात की गवाही हैं कि वह कुछ भी करने का माद्दा रखते हैं.

स्ट्राइक रेट बनाता है खास
भारतीय टीम के टॉप ऑर्डर में ईशान किशन और तिलक वर्मा जैसे आक्रामक बल्लेबाज शामिल हैं. ईशान किशन करीब 150.36 की स्ट्राइक रेट से रन जुटाते हैं, जबकि तिलक वर्मा का स्ट्राइक रेट 163.15 का है. मगर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अभिषेक शर्मा इन दोनों से आगे निकल जाते हैं. उनका स्ट्राइक रेट 173.91 का है, जो साफ दिखाता है कि वह तेज शुरुआत दिलाने में टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ा हथियार साबित हो सकते हैं.

Add Zee News as a Preferred Source


आज का मुकाबला है अहम
आज सुपर-8 मुकाबले अभिषेक के पास खुद को साबित करने का जबरदस्त मौका होगा. पूरे टूर्नामेंट के दौरान उनका बल्ला पूरी तरह से खामोश रहा है. ऐसे में आज के मैच में आलोंचको को मुहोतोड़ जवाब देने का उनके पास बेहतरीन मौका है. हालांकि, देखना दिलचस्प होगा कि वह कैसा प्रदर्शन करते हैं. अभी तक विश्व कप में खेले 3 मैच में अभिषेक खाता भी नहीं खोल सके हैं. ऐसे में आज  उनके ऊपर परफॉर्म करने का बड़ा प्रेशर होगा.

ये भी पढ़ें: ‘अभिषेक की जगह खिलाऊं?’ भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच से पहले कप्तान सूर्या ने सुलझाई गुत्थी, फैंस का कन्फ्यूजन खत्म



Source link