Last Updated:
Holika Dahan 2026 Upay: होलिका दहन फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को किया जाता है. होली को धन प्रदायक बनाने का ये बेहतरीन अवसर है. उज्जैन के आचार्य के अनुसार, होली पर ख़ास चीजों की खरीदारी आपको मालामाल बना सकती हैं.
Holika Dahan 2026 Upay: हिन्दू धर्म में होली को उत्साह, उमंग और नई शुरुआत का प्रतीक माना गया है. इस वर्ष 3 मार्च को मनाया जाने वाला यह रंगोत्सव खास ज्योतिषीय संयोग के कारण और भी महत्वपूर्ण हो गया है. उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य आनंद भारद्वाज के अनुसार इस बार होली के दिन चंद्र ग्रहण का दुर्लभ प्रभाव भी रहेगा, जो साधना और उपायों की शक्ति को कई गुना बढ़ा सकता है. मान्यता है कि यदि इस दिन श्रद्धा और विधि-विधान से विशेष उपाय किए जाएं, तो आर्थिक बाधाएं दूर हो सकती हैं और धन वृद्धि के योग प्रबल बनते हैं. ग्रहण काल को आध्यात्मिक ऊर्जा का समय माना जाता है, इसलिए सकारात्मक संकल्प और सही टोटका आपके जीवन में समृद्धि के द्वार खोल सकता है. सही विधि और विश्वास के साथ किया गया छोटा सा उपाय पूरे वर्ष आर्थिक स्थिरता और खुशहाली का कारण बन सकता है.
होली पर कुछ चीजों की खरीदारी इस बार सिद्ध साबित होगी. ऐसी मान्यता है कि होली के दिन या उससे पहले कुछ ख़ास चीजों को खरीदने से जीवन में खुशहाली आती है. कष्टों से मुक्ति मिलती है और घर में लक्ष्मी का आगमन आसान हो जाता है. तो जानिए होली पर वो कौन सी वस्तुएं हैं, जिनकी खरीदारी से पूरे साल लक्ष्मी-नारायण का आशीर्वाद मिलेगा.
जरूर लाएं घर यह चीज
1. होलिका दहन की रात्रि पर दहन स्थल से राख को घर लाएं और उसे घर के हर एक हिस्से में छिड़कें. फिर होली के दिन सुबह घर के मुख्य द्वार पर बंदनवार बांध दें. पूर्णिमा तिथि मां लक्ष्मी को प्रिय है, इसे करने से घर में उनका प्रवेश होता है. घर के मुख्य द्वार पर आम या अशोक के पत्ते का बंदनवार लगाएं.
2. मान्यताओं है कि कछुए को शुभ और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है इसलिए होली के दिन धातु से बना कछुआ घर लाना अच्छा रहता है.ध्यान रखें कि कछुए की पीठ पर श्रीयंत्र और कुबेर यंत्र अंकित हो, क्योंकि इन्हें धन और सुख-समृद्धि से जोड़ा जाता है. घर लाने के बाद उस कछुए को साफ करके पूजा स्थान में श्रद्धा से स्थापित करें.कहा जाता है कि ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में धन-धान्य की कमी नहीं रहती. यह उपाय सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने और आर्थिक स्थिति को मजबूत करने का प्रतीक माना जाता है.
3. यदि आप धन संबंधी परेशानियों से बचना चाहते हैं तो होली के दिन घर में चांदी का एक सिक्का लाना शुभ माना जाता है. मान्यता है कि यह उपाय आर्थिक स्थिरता लाता है. पूजा संपन्न होने के बाद उस सिक्के को लाल या पीले कपड़े में लपेटकर तिजोरी या धन रखने वाली जगह पर रख दें. ऐसा करने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है. श्रद्धा के साथ किया गया यह छोटा सा उपाय लाभकारी माना जाता है.
4. पिरामिड में धन को आकर्षित करने की अद्भुत क्षमता बताई गई है. जिस घर या ऑफिस में पिरामिड होता है, वहां धन की प्राप्ति के मार्ग स्वत: खुल जाते हैं. इस पिरामिड को होली के दिन घर में जरूर लाना चाहिए, इससे लक्ष्मी की कृपा बरसती है.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें