जिस पर पूरे देश को था भरोसा, SA ने उसी को फोड़ा, कैसे फेल हुआ ‘तुरुप का इक्का’

जिस पर पूरे देश को था भरोसा, SA ने उसी को फोड़ा, कैसे फेल हुआ ‘तुरुप का इक्का’


होमखेलक्रिकेट

जिस पर पूरे देश को था भरोसा, SA ने उसी को फोड़ा, कैसे फेल हुआ ‘तुरुप का इक्का’

Last Updated:

Varun Chakravarthy T20 World Cup 2026: भारत के खिलाफ टी-20 विश्व कप सुपर आठ मुकाबले में स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को बेअसर साबित करने वाली दक्षिण अफ्रीका टीम की रणनीति के बारे में आक्रामक बल्लेबाज डेविड मिलर ने कहा कि इसके लिए बस शांत दिमाग, सीमित मूवमेंट और मजबूत इरादे की जरूरत थी.

ख़बरें फटाफट

Zoom

वरुण चक्रवर्ती

अहमदाबाद: टी-20 वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को रविवार को इस अहम मुकाबले में 76 रन से हराया. फॉर्म में चल रहे चक्रवर्ती भारत के ‘ट्रंपकार्ड’ माने जा रहे थे, लेकिन उन्होंने चार ओवरों में 47 रन दिए. मिलर (35 गेंद में 63 रन) और डेवाल्ड ब्रेविस (29 गेंद में 45 रन ) ने उनकी गेंदों की जमकर धुनाई की.

वरुण चक्रवर्ती के सबसे महंगे स्पैल (T20I)

फिगर VS जगह
2/54 साउथ अफ्रीका सेंचुरियन
4/53 साउथ अफ्रीका अहमदाबाद
1/47 साउथ अफ्रीका अहमदाबाद
2/42 साउथ अफ्रीका जोहांसबर्ग

वरुण चक्रवर्ती 10 विकेट लेकर मौजूदा टूर्नामेंट में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. 10 शिकार कर चुके चक्रवर्ती के लिए साउथ अफ्रीका ने खास प्लान बनाया था. मैच के बाद मिलर ने पत्रकारों को बताया:

मुझे लगता है कि यह पक्का करने के बारे में है कि अगर वह खराब गेंद डालता है तो हम उसे दूर खेल सकें. गेंद ज्यादा स्पिन भी नहीं हो रही थी तो यह सही रणनीति थी. एक बार फिर हमें लगा कि उस पर दबाव बनाना जरूरी है क्योंकि वह हर विरोधी टीम के लिये खतरा साबित होता है, हमने इस पर बात की थी.

अपनी पारी के बारे में मिलर ने कहा कि उन्होंने ‘बेसिक्स’ पर अमल किया, जिससे अब तक उन्हें सफलता मिलती आई है. उन्होंने कहा, ‘यह सुनिश्चित करना था कि आप सरल चीजों पर और अपनी तैयारियों के बेसिक्स पर अडिग रहें. मेरा यही इरादा था. मेरी श्वास, विकेटों के बीच दौड़, सीमित मूवमेंट, ये सब छोटी छोटी बातें हैं, लेकिन मैं इन पर फोकस करता हूं.’

इस जीत के बारे में उन्होंने कहा, ‘भारत को हराया जा सकता है. भारतीय टीम बेहतरीन है, लेकिन हम इस तरह के टूर्नामेंट में सुनिश्चित करना चाहते हैं कि सरल चीजों पर ध्यान दें और लक्ष्य से भटके नहीं. हमारी टीम काफी परिपक्व है और हमने साथ में काफी क्रिकेट खेला है.’

एजेंसी से इनपुट के साथ

About the Author

Anshul Talmale

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें



Source link