धार में गौशाला भूमि पर अतिक्रमण का आरोप: विश्व हिंदू परिषद ने दी आंदोलन की चेतावनी, सीएम के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन – Dhar News

धार में गौशाला भूमि पर अतिक्रमण का आरोप:  विश्व हिंदू परिषद ने दी आंदोलन की चेतावनी, सीएम के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन – Dhar News




धार के जेतपुरा गांव में स्थित प्रकृति वात्सल्य गौशाला की भूमि पर कथित अतिक्रमण के विरोध में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने सोमवार को प्रदर्शन किया। विहिप कार्यकर्ताओं और गौसेवकों ने रैली निकालकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार दिनेश कुमार उईके को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। गौशाला अध्यक्ष धर्मेंद्र जोशी ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने गौमाता के संरक्षण के लिए हर स्तर पर संघर्ष करने की बात कही। गौशाला की जमीन पर कब्जा करने का आरोप
ज्ञापन में बताया गया कि खसरा क्रमांक 756 पर संचालित इस गौशाला में लगभग 300 गौवंश का पालन-पोषण और उपचार किया जाता है। विहिप का आरोप है कि उद्योग विभाग द्वारा विकसित किए जा रहे औद्योगिक क्षेत्र में गौशाला से सटे भूखंडों को शामिल कर तार फेंसिंग के जरिए कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। विहिप ने शासन की नियमावली के अनुसार दो गौशालाओं के लिए 12 एकड़ भूमि आरक्षित करने की मांग की। इसके साथ ही, उन्होंने सीमांकन कर अतिक्रमण हटाने और प्रस्तावित औद्योगिक क्षेत्र से भूखंड क्रमांक 100 से 112 को डीनोटिफाई करने की भी मांग की। गौवंश को अद्यौगिक कचरे से होगा नुकसान
प्रदर्शनकारियों ने आशंका व्यक्त की कि औद्योगिक अपशिष्ट, गंदा पानी, प्लास्टिक कचरा और वायु प्रदूषण से गौवंश को गंभीर नुकसान होगा। उन्होंने यह भी कहा कि गोचर भूमि कम होने से गौमाताओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। इस दौरान बड़ी संख्या में विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। उन्होंने गौमाता संरक्षण और गोचर भूमि बचाने के समर्थन में नारेबाजी भी की।



Source link