लंबी या गोल कौन सी लौकी की खेती में ज्यादा फायदा? बुवाई के लिए बेस्ट हैं ये किस्में, किसान बनेंगे मालामाल

लंबी या गोल कौन सी लौकी की खेती में ज्यादा फायदा? बुवाई के लिए बेस्ट हैं ये किस्में, किसान बनेंगे मालामाल


होमवीडियोकृषि

लंबी या गोल कौन सी लौकी की खेती में ज्यादा फायदा? बेस्ट हैं ये किस्में

X

लंबी या गोल कौन सी लौकी की खेती में ज्यादा फायदा? बेस्ट हैं ये किस्में

 

arw img

Agriculture News: फरवरी का महीना लौकी की खेती के लिए खास माना जाता है. किसान अक्सर लंबी और गोल लौकी के बीच उलझन में रहते हैं लेकिन गोल लौकी 40-45 दिन में तैयार होकर जल्दी मुनाफा दे देती है. संतुलित तापमान और धूप से इसकी बढ़वार अच्छी होती है. बाजार में लगातार मांग रहने से किसानों को बेहतर दाम मिलते हैं और कम लागत में अच्छी कमाई संभव है. सीधी के कृषि विशेषज्ञ अवनीश पटेल ने लोकल 18 से कहा कि गोल लौकी लोगों की पसंदीदा सब्जियों में शामिल हो गई है. यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पोषक तत्वों से भरपूर भी होती है. सीमित संसाधनों में भी इसकी अच्छी उपज ली जा सकती है. यही वजह है कि गांवों के साथ-साथ शहरों में भी लोग इसे अपने घर के आंगन, छत या खेत की मेड़ पर लगाने लगे हैं. गोल लौकी की खेती विशेष रूप से फायदेमंद मानी जा रही है क्योंकि यह बुवाई के 40 से 45 दिन में तुड़ाई के लिए तैयार हो जाती है. जल्दी तैयार होने के कारण किसान कम समय में बाजार में फसल पहुंचाकर अच्छा मुनाफा कमा लेते हैं.



Source link