Last Updated:
T20 World Cup 2026: साउथ अफ्रीका से करारी हार के बाद जबलपुर के रानीताल क्रिकेट स्टेडियम में मैच खेल रहे क्रिकेटर्स ने लोकल 18 से कहा, टीम इंडिया ने उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया. अगर भारत को सेमीफाइनल में जगह बनानी है तो बाकी दोनों मुकाबले हर हाल में जीतने होंगे. जानें और क्या बोले फैंस…
Jabalpur News: टी-20 वर्ल्ड कप मैच में साउथ अफ्रीका से भारत हार गया. यह वर्ल्ड कप के सुपर 8 का पहला मुकाबला था और टीम इंडिया को शुरुआत में ही हार का झटका लग गया. अब भारत के सामने ‘करो या मरो’ की स्थिति बन गई है. अगले दो मैच जीतना बेहद जरूरी हो गया है, वरना सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो सकती है. इस हार पर जबलपुर के रानीताल क्रिकेट स्टेडियम के क्रिकेटर्स ने लोकल 18 से कहा कि टीम इंडिया ने उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया. अगर भारत को सेमीफाइनल में जगह बनानी है तो बाकी दोनों मुकाबले हर हाल में जीतने होंगे.
डेविड मिलर ने पलटा मैच
क्रिकेटर निविद भुर्रक ने कहा, डेविड मिलर ने पूरा मैच बदला. तीन विकेट जल्दी गिर जाने के बाद भी एक अच्छी पार्टनरशिप देखने को मिली. लेकिन, यही काम टीम इंडिया को करना था, जो नहीं हो पाया, यदि ऐसा होता तब इंडिया मैच जीत जाता. सूर्यकुमार यादव ने एक तरफ से पारी संभालने की कोशिश जरूर की. लेकिन, खराब शॉट के कारण आउट हो गए. इसके बाद शिवम दुबे से काफी उम्मीद थी, जो हर मैच में खरा उतर रहे हैं. यदि उनके साथ पार्टनरशिप में किसी भी बैट्समैन ने साथ दिया होता, तब मैच करीब तक जाने की गुंजाइश थी. उम्मीद है अगले मैचों में टीम इंडिया बढ़िया करेगी.
अभिषेक शर्मा करेंगे वापसी
क्रिकेटर आदित्य विश्वकर्मा ने कहा, ओपनिंग बैटिंग इंडिया की जोरदार है. अभिषेक शर्मा पर सभी को भरोसा करना होगा, जो हर बार अच्छी स्टार्टिंग देते हैं, लेकिन जल्द उनका कमबैक होगा. ऐसा ही कुछ 2024 के वर्ल्ड कप में विराट कोहली के साथ हुआ था. जहां वे तीन से चार मैच में नहीं चले थे. लेकिन आखिरी में उन्होंने शानदार परफॉर्मेंस के बलबूते इंडिया को जीत दिलाई थी. जीत और हार गेम्स के पहलू हैं. इंडिया का दिन अच्छा जरूर नहीं था. अगले दो मुकाबले में वेस्टइंडीज के साथ एक चुनौती जरूर होगी. लेकिन हम आसानी से सेमीफाइनल क्वालीफाई करेंगे.
बैटिंग लाइनअप में सुधार जरूरी
क्रिकेटर शिवम जामरे ने कहा, इंडिया का बैटिंग ऑर्डर कुछ मैच से लड़खड़ा रहा है. एक बेहतरीन ओपनिंग टीम इंडिया को मिलती थी, जो अब नहीं मिल रही है. अच्छी ओपनिंग के लिए अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की वापसी जरूरी है. साउथ अफ्रीका से सीखना होगा, विकेट गिरने के बाद टॉप ऑर्डर के बैट्समैन ने किस तरीके से स्ट्राइक रोटेट करते हुए, एक बेहतर स्कोर तैयार किया. इसके जवाब में टीम इंडिया भी लड़खड़ाई, लेकिन शायद टॉप ऑर्डर में एक अच्छी पार्टनरशिप देखने को मिलती. तब मैच का नतीजा कुछ और होता. हार की जिम्मेदारी बल्लेबाजों को लेनी होगी. खैर टीम इंडिया पर सभी को भरोसा है, हम सेमीफाइनल पहुंचकर वर्ल्ड कप जरूर जीतेंगे.
About the Author
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें