इंदौर में दूषित पानी के बाद फूड पॉइजनिंग का मामला, बर्थडे पार्टी में दाल, लड्डू खाते ही 35 लोगों की तबियत बिगड़ी

इंदौर में दूषित पानी के बाद फूड पॉइजनिंग का मामला, बर्थडे पार्टी में दाल, लड्डू खाते ही 35 लोगों की तबियत बिगड़ी


Last Updated:

इंदौर में एक बर्थडे पार्टी में लोगों ने दाफ, बाफले और लड़डू खाए. इसके बाद अगले ही दिन उन्हें उल्टी और दस्त की शिकायत हुई. एक साथ 30 से 35 लोगों को यही समस्या हुई. इसके बाद सभी को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया. फिलहाल सभी खतरे से बाहर हैं और मरीज तेजी के साथ ठीक हो रहे हैं.

Zoom

सांकेतिक तस्वीर AI

Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर को देश के सबसे स्वच्छ शहरों में से एक माना जाता है. लेकिन पिछले कुछ समय से यह शहर अपनी दूसरी हरकतों की वजह से ही चर्चा में रहा है. पहले इंदौर में दूषित पानी पानी से हुई मौतों का मामला सामने आया था, यह मुद्दा मध्य प्रदेश विधानसभा में आए दिन चर्चा में रहता है. अब इंदौर में फूड पॉइजनिंग का एक मामला आया है, जिसमें 30 से 35 लोग बीमार हो गए हैं.

जन्मदिन की पार्टी में खाए गए दाल, बाफले और लड्डू
जानकारी के मुताबिक इंदौर में भागीरथपुरा निवासी आकाश मुक्शिया ने बेटे के जन्मदिन की पार्टी दी और इसमें पड़ोसियों के अलावा रिश्तेदारों को भी बुलाया. भोजन में सभी को दाल, बाफले,लड्डू खाने को दिए गए. इसके बाद स्थिति बिगड़ गई और करीब 30 से 35 लोग बीमार पड़ गए. फिलहाल सबकी स्थिति ठीक बताई जा रही है. मामले का पता कार्यक्रम के अगले दिन चला, जब सभी को उल्टी और दस्त होने लगे.

इसके बाद फूड डिपार्टमेंट की टीम मौके पर पहुंची और उसने भोजन के नमूने एकत्रित कर लिए. इसके अलावा नगर निगम ने पानी के सैंपल भी जांच के लिए भेजे हैं. फिलहाल अभी कोई ठोक कारण सामने नहीं आ पाया है कि किस वजह से लोगों को उल्टी और दस्त हुए हैं. जांच के बाद ही इसका कारण पता चल सकेगा.

मरीजों की हालत में हो रहा सुधार
डॉक्टर अरविंद घनघोरिया ने जांच के दौरान चिकित्सकों ने फूड पॉइजनिंग की संभावना जताई है. राहत की बात ये है कि अभी किसी की भी हालत गंभीर नहीं है और मरीजों की स्थिति में तेजी के साथ सुधार हो रहा है. अस्पताल की तरफ से बताया गया है कि 10 लोग एडमिट हैं और सभी अच्छे हैं. आज कुछ की छुट्टी हो जाएगी. कुछ की कल हो जाएगी. मरीजों का अच्छे से इलाज किया जा रहा है और गंभीर चिंता की कोई बात नहीं है.



Source link