बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में होली पर सफारी बंद: प्रबंधन ने 4 मार्च के लिए आदेश जारी किए – Umaria News

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में होली पर सफारी बंद:  प्रबंधन ने 4 मार्च के लिए आदेश जारी किए – Umaria News




उमरिया के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में होली के अवसर पर 4 मार्च को जंगल सफारी बंद रहेगी। टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने इस संबंध में आदेश जारी कर सभी पर्यटक होटल संचालकों, गाइड, जिप्सी यूनियन और वाहन चालकों को सूचित कर दिया है। प्रबंधन के अनुसार, 3 मार्च को होलिका दहन और 4 मार्च को रंगों की होली के कारण बड़ी संख्या में पर्यटक देश-विदेश और आसपास के क्षेत्रों से टाइगर रिजर्व पहुंचते हैं। वे होटल-रिसॉर्ट में त्योहार मनाते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए 4 मार्च को एक दिन के लिए पार्क सफारी पूरी तरह बंद रखने का निर्णय लिया गया है। असामाजिक गतिविधि की आशंका होली के दौरान जंगल में आगजनी या किसी भी असामाजिक गतिविधि की आशंका को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है। टाइगर रिजर्व के नौ परिक्षेत्रों में अधिकारियों और कर्मचारियों को तैनात कर लगातार गश्त और सर्चिंग की जा रही है। विशेष गश्त शुरू क्षेत्र संचालक अनुपम सहाय ने बताया कि जंगल की सुरक्षा के लिए विशेष गश्त शुरू कर दी गई है। उन्होंने यह भी पुष्टि की कि होली पर 4 मार्च को एक दिन के लिए सफारी बंद रखने का निर्णय लिया गया है।



Source link