बालाघाट शहर के टाउन-3 फीडर में कल, 25 फरवरी को बिजली गुल रहेगी। बैहर बायपास पर बन रहे नए 33 केवी बिजली सब-स्टेशन के लिए खंभे (पोल) लगाने का काम किया जाना है, जिसकी वजह से सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक सप्लाई बंद रहेगी। बिजली कंपनी ने मंगलवार शाम को इसकी जानकारी दी। 4 घंटे के इस शटडाउन के कारण शहर के कई हिस्सों में बिजली नहीं रहेगी। मुख्य रूप से ये इलाके प्रभावित होंगे सुषमा लेआउट और देवटोला। मस्जिद चौक और सुबराती आरा मशीन। लहरी नगर और महेंद्रम कॉलोनी। देवटोला नहर, देव नगर और बैहर बायपास। कंपनी ने लोगों से अपील की है कि काम प्रभावित न हो, इसके लिए जरूरी इंतजाम पहले से ही कर लें।
Source link