20 KM माइलेज, 6 एयरबैग और एडवांस फीचर्स! ये हैं देश की 5 सबसे सस्ती कार, कीमत ₹6 लाख से कम

20 KM माइलेज, 6 एयरबैग और एडवांस फीचर्स! ये हैं देश की 5 सबसे सस्ती कार, कीमत ₹6 लाख से कम


Most Affordable Cars Under 6 Lakh: नई कार खरीदना कई परिवारों और युवाओं का सपना होता है. कई बारी इस ख्वाइश को पूरा करने में बजट सबसे बड़ी समस्या बनता है. अगर आप भी अपनी पहली गाड़ी खरीदने का प्लान कर कर रहे हैं, तो हम आपकी मदद करने वाले हैं. अपने इस लेख में हम 5 ऐसी कारों की डिटेल लाए हैं, जिनकी एक्स शोरूम कीमत 6 लाख से कम है.

प्राइस कम होने के साथ-साथ ये गाड़ियां सभी जरूरी फीचर्स से लैस हैं और इनकी फ्यूल एफिशिसयंसी भी काफी जबरदस्त है. इस लिस्ट में हमने Maruti S-Presso, Alto K10, Renault Kwid, Tata Tiago और Tata Punch को शामिल किया है. मौजूदा समय में पार्किंग महंगी है और पेट्रोल-डीजल की कीमतें भी आसामान छू रही हैं. आइए, ऐसे में जानते हैं कि इनमें से कौन की कार आपके लिए बेस्ट ऑप्शन होगी?

मारुति सुजुकी एस-प्रेसो

इसकी कीमत ₹3.50 लाख से शुरू होती है. ये मौजूदा समय में सबसे सस्ती पेट्रोल कार है. इसका 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन 67 पीएस पावर देता है और माइलेज 24 किमी प्रति लीटर तक है. SUV जैसा ऊंचा स्टांस, छोटा साइज और आसान हैंडलिंग दिल्ली की सड़कों के लिए परफेक्ट है. CNG वेरिएंट भी उपलब्ध है जो रनिंग कॉस्ट और कम करता है. फायदे में मारुति का विश्वसनीय नेटवर्क, सस्ती सर्विसिंग और अच्छी रीसेल वैल्यू है. वहीं, बेस वेरिएंट में एसी और इंफोटेनमेंट बेसिक है.

मारुति सुजुकी ऑल्टो के10

ये भी 1.0 लीटर इंजन के साथ आती है और माइलेज 24.4 किमी/लीटर के करीब है. हल्की बॉडी की वजह से शहर की ट्रैफिक में आसानी से घूम सकती है. सिंपल डिजाइन, कम मेंटेनेंस और मारुति का भरोसा इसे बेहतर बनाता है. साथ में CNG ऑप्शन भी उपलब्ध है. फायदे में सबसे कम रनिंग कॉस्ट और आसान पार्किंग है. हालांकि, इसका इंटीरियर बहुत बेसिक है. पहली कार खरीद रहे लोगों या बजट यूजर के लिए ये आइडियल ऑप्शन है. इसकी कीमत ₹3.70 लाख से शुरू होती है.

रेनो क्विड

इसे भी 1.0 लीटर इंजन के साथ बेचा जाता है, जो 21-22 किमी/लीटर माइलेज देने में सक्षम है. हाई ग्राउंड क्लियरेंस और SUV स्टाइल लुक खराब सड़कों के लिए अच्छा है. आकर्षक डिजाइन, अच्छा स्पेस और फीचर्स बेस वेरिएंट में भी है. फायदे की बात करें, तो ये स्टाइलिश लुक और आरामदायक सीट्स के साथ आती है. हालांकि, इसका सर्विस नेटवर्क मारुति जितना सस्ता नहीं है. इसकी कीमत ₹4.30 लाख से शुरू होती है.

टाटा टियागो

इसका 1.2 लीटर इंजन iCNG ऑप्शन में भी आता है. पेट्रोल में ये 19 किमी/लीटर का माइलेज देने में सक्षम है. 4-स्टार ग्लोबल NCAP सेफ्टी रेटिंग सबसे बड़ी खासियत है. मजबूत बिल्ड, रिफाइंड ड्राइव और अच्छे फीचर्स के साथ इसे ग्राहक पसंद करते हैं. फायदे की बात करें, तो ये हाई सेफ्टी और प्रीमियम फील के साथ आती है. हालांकि, मेंटेनेंस थोड़ा महंगा है. इसकी कीमत ₹4.57 लाख से शुरू होती है.

टाटा पंच

कंपनी इसके बेस वेरिएंट को 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ बेचती है, जो 86 PS की पावर और 18-20 किमी/लीटर का माइलेज देने में सक्षम है. 5-स्टार BNCAP सेफ्टी, हाई ग्राउंड क्लियरेंस, LED लाइट्स, टचस्क्रीन इसे बेहतर ऑप्शन बनाते हैं. फायदे की बात करें, तो ये SUV बेहतरीन सेफ्टी, मॉडर्न फीचर्स, फैमिली और खराब सड़कों के लिए परफेक्ट है. अगर बजट थोड़ा बढ़ा सकते हैं तो पंच स्टाइल और सेफ्टी में बेस्ट चॉइस होगी. इसकी कीमत ₹5.60 लाख से शुरू होती है.



Source link