Last Updated:
MP Board 10th Class Maths Exam Review: मैथ्स पेपर को लेकर तमाम बच्चों की धड़कनें बढ़ी रहती हैं. 10वीं की परीक्षा में भी ऐसा ही था. सुबह बच्चे डरते-डरते परीक्षा देने गए, लेकिन जब बाहर आए तो चेहरे खिले हुए थे. बताया, पेपर बहुत ईजी था, तीन घंटे का पेपर दो घंटे में कर दिया. जानें और…
Sagar News: एमपी बोर्ड परीक्षाएं जारी हैं. 24 फरवरी को 10वीं कक्षा का तीसरा पेपर भी हो गया. आज गणित के पेपर को लेकर बच्चों में काफी डर और घबराहट थी, लेकिन जिस तरह से क्वेश्चन आए, स्टूडेंट्स एग्जाम देने के बाद खुश नजर आए. स्टूडेंट्स के अनुसार सभी क्वेश्चन किताब से आए. कोई भी क्वेश्चन आउट ऑफ सिलेबस नहीं था, जिसकी वजह से पूरा पेपर इजी हो गया. ऑब्जेक्टिव क्श्वेचन आए थे, वह भी सरल थे. हालांकि, मैथ्स के पेपर को लेकर अधिकांश ने बढ़िया बताया तो कुछ ने ठीक-ठाक या कठिन बताया. अब अगला एग्जाम 27 फरवरी को साइंस का है.
2 घंटे में किया 3 घंटे का पेपर
दसवीं की स्टूडेंट साजिया बानो ने कहा, आज बहुत ही सरल एग्जाम पेपर आया था. क्वेश्चन भी सभी किताबों से आए. जो भी पढ़ा था, सब कुछ आ गया.
महिमा ने बताया कि जो भी हम लोगों ने पढ़ाई की थी, वह सब कुछ पेपर में आ गया है. इतना इजी पेपर आया था कि कुछ बता नहीं सकते हैं. 2 घंटे में ही 3 घंटे का पेपर हो गया, जबकि मैथ्स को हम लोग कठिन समझ रहे थे. संजय यादव ने बताया, मैथ्स से हम बहुत डरते थे. नाइंथ में भी बहुत डरकर तैयारी की थी. लेकिन आज जिस तरह का पेपर आया, पूरा एग्जाम कर आए हैं. 75 में से 75 नंबर का पेपर किया है. 70 नंबर से अधिक तो मिल ही जाएंगे.
जो पढ़ाया गया था, वही आया
काजल अहिरवार ने बताया, मैथ्स का पेपर हम 70 नंबर का करके आ गए हैं. शिक्षकों ने जो पढ़ाया था, हमने जो प्रैक्टिस में तैयारी की थी, वह इस पेपर में आया है. उनकी कराई तैयारी बहुत काम आई है. किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं आई. सीबीएसई के एग्जाम को लेकर सुना था कि बहुत मैथ्स का बड़ा पेपर आया था. समय की कमी पड़ गई थी, लेकिन एमपी बोर्ड की परीक्षा में हम लोगों के साथ ऐसा कुछ नहीं हुआ है.
बिना तैयारी वाले भी हो जाएंगे पास
विकास यादव ने बताया, मैथ्स के पेपर की तैयारी करने के लिए चार दिन का समय मिला था, लेकिन साल भर से सबसे अधिक हमने मैथ्स की तैयारी की थी, इसलिए अभी जो गैप मिला था, उसमें ज्यादा पढ़ाई नहीं की. फिर भी बहुत अच्छा पेपर किया है कि जिसने बिल्कुल भी तैयारी नहीं की होगी वह भी आराम से पास होगा.
About the Author
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें