NH-52 पर अज्ञात वाहन ने कार को मारी टक्कर: बिजाना जोड़ के पास हादसे में चालक गंभीर घायल – shajapur (MP) News

NH-52 पर अज्ञात वाहन ने कार को मारी टक्कर:  बिजाना जोड़ के पास हादसे में चालक गंभीर घायल – shajapur (MP) News




शाजापुर में नेशनल हाईवे 52 पर बिजाना जोड़ के पास मंगलवार सुबह करीब 10 बजे एक सड़क हादसा हो गया। एक अज्ञात वाहन ने ऑटो कार को टक्कर मार दी, जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शी कुणाल के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायल चालक को कार से बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार के लिए शाजापुर जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पुलिस चौकी के प्रधान आरक्षक पदम सिंह ने बताया कि घायल की पहचान गोपीपुर निवासी मोहन पिता बलुा जी के रूप में हुई है। मोहन अपने गांव गोपीपुर से शाजापुर की ओर आ रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। उन्हें मुंह और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। उनका उपचार शाजापुर जिला अस्पताल में जारी है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Source link