T20 WC इतिहास का सबसे खतरनाक शतक, 10 साल से अटूट है ये वर्ल्ड रिकॉर्ड

T20 WC इतिहास का सबसे खतरनाक शतक, 10 साल से अटूट है ये वर्ल्ड रिकॉर्ड


होमखेलक्रिकेट

T20 WC इतिहास का सबसे खतरनाक शतक, 10 साल से अटूट है ये वर्ल्ड रिकॉर्ड

Last Updated:

West Indies Chris Gayle holds record for fastest century in T20 WC: आईसीसी टी20 विश्व कप में वैसे तो कई रिकॉर्ड बने हैं, लेकिन वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गेल ने एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया है जो 10 सालों से अटूट है. गेल ने साल 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ मैच में यह कारनामा किया था.

Zoom

क्रिस गेल का टी20 विश्व कप में सबसे तेज शतक

नई दिल्ली: आईसीसी टी20 विश्व कप की शुरुआत साल 2007 में हुई थी. टूर्नामेंट के पहले ही एडिशन में जब टीम इंडिया के दिग्गज युवराज सिंह ने 12 गेंद में फिफ्टी लगाई तो पूरी दुनिया में सनसनी में मच गई. साल 2007 में युवराज के 12 गेंद में लगाया वह अर्धशतक अभी भी सबसे तेज है और आज तक कोई भी बल्लेबाज उसे नहीं तोड़ पाया है. उसके बाद अनगिनत फिफ्टी लगी और शतक भी लगे, लेकिन युवराज सिंह की फास्टेस्ट फिफ्टी के 9 साल बाद 2016 में टी20 विश्व कप में फास्टेस्ट सेंचुरी का रिकॉर्ड बना.

इस फास्टेस्ट सेंचुरी का रिकॉर्ड किसी और ने नहीं, बल्कि युनिवर्स बॉस के नाम से मशहूर क्रिस गेल ने बनाया था. गेल ने भी ये कारनामा इंग्लैंड के खिलाफ ही किया. साल 2016 टी20 विश्व कप के सुपर-10 मुकाबले में गेल ने धुआंधार खेल दिखाते हुए सिर्फ 47 गेंद में अपना शतक पूरा किया था. गेल के इस खतरनाक फास्टेस्ट सेंचुरी का रिकॉर्ड फिलहाल नहीं टूट पाया है. अपनी इस वर्ल्ड रिकॉर्ड सेंचुरी में गेल ने 11 छक्के और 4 चौके भी लगाए थे. दूसरा फास्टेस्ट टी20 विश्व कप की सेंचुरी भी गेल के ही नाम है. गेल ने साल 2007 टी20 विश्व कप में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 50 गेंद में शतक लगाने का कारनामा किया था.

गेल ने उड़ाई थी वेस्टइंडीज की धज्जियां

क्रिस गेल के सबसे फास्टेस्ट सेंचुरी वाले मुकाबले की बात करें तो उन्होंने इंग्लैंड के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाकर रख दी थी. गेल की इस दमदार पारी के कारण ही वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 11 गेंद रहते ही 6 विकेट से मैच को जीत लिया था. मैच में वेस्टइंडीज को जीत के लिए 183 रनों का लक्ष्य मिला था. लक्ष्य का पीछा करते हुए गेल के जोड़ीदार जॉनसन चार्ल्स बिना खाता खोले ही आउट हो गए थे. इसके बाद मार्लन सैमुअल्स ने 37 रन, आंद्र रेसल ने 16 और दिनेश रामदीन ने 12 रनों का योगदान दिया था, जिससे वेस्टइंडीज ने आसानी से मैच को अपने नाम कर लिया.

नहीं चली थी इंग्लैंड की बल्लेबाजी

वहीं वेस्टइंडीज के खिलाफ इस मुकाबले की बात करें तो इंग्लैंड की बल्लेबाजी नहीं चल पाई थी. टीम के लिए सबसे ज्यादा जो रूट ने 48 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा जोस बटलर ने 30 रनों का योगदान दिया था, जबकि एलेक्स हेल्स ने 28 और इयोन मोर्गन ने 27 रनों की पारी खेली थी, जिसके कारण इंग्लैंड सिर्फ 182 रन ही बना पाई थी.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें



Source link