क्या सच में भोपाल में कब्रिस्तान के नीचे दौड़ेगी मेट्रो! मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने विधानसभा में दिया जवाब

क्या सच में भोपाल में कब्रिस्तान के नीचे दौड़ेगी मेट्रो! मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने विधानसभा में दिया जवाब


Last Updated:

भोपाल में मेट्रो परियोजना का अंडरग्राउंड कॉरिडोर अब नए विवाद में घिर गया है. प्रस्तावित सुरंग शहर के पुराने बड़ाबाग कब्रिस्तान के नीचे से गुजरेगी, जिस पर कांग्रेस विधायक आतिफ अकील ने आपत्ति जताई है और लोगों की भावनाओं का मुद्दा उठाया है. नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने विधानसभा में इसका जवाब दिया है.

Zoom

मेट्रो परियोजना को लेकर कैलाश विजयवर्गीय का बयान.

शिवकांत आचार्य/भोपाल. राजधानी भोपाल में मेट्रो परियोजना को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है. कब्रिस्तान के नीचे से गुजरने वाली अंडरग्राउंड मेट्रो पर राजनीति तेज हो गई है. प्रस्तावित अंडरग्राउंड कॉरिडोर शहर के सबसे पुराने कब्रिस्तान बड़ाबाग के नीचे से गुजरेगा, जहां सरकार आधुनिक तकनीक के सहारे सुरक्षित निर्माण का दावा कर रही है. वहीं कांग्रेस विधायक आतिफ अकील ने इसका विरोध जताया है.

विधानसभा में लगाए गए सवाल के जवाब में नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, ‘अंडर ग्राउंड मैट्रो का निर्माण नैटम टेक्नोलॉजी से किया जाएगा जो अंडरग्राउंड 20 मीटर नीचे जाकर वर्टिकल और होरिजेंटल चलती है और अंदर ही अंदर टनल बना देती है. इसे हमने खुद दिल्ली में जाकर देखा है और इंदौर में उसका प्रेजेंटेशन देखा है. मशीन भी आ चुकी हैं. इंदौर में भी अंडरग्राउंड एरिया बन रहा है जो कि पुराने शहर में है, इसलिए ड्रेनेज पानी की लाइन, टेलीफोन लाइन प्रभावित नहीं होगी और कोई भी यूटिलिटी खराब नहीं होगी.’

बाउंड्री को होगा नुकसान
उन्होंने आगे कहा कि भोपाल के विधायक ने भी कब्रिस्तान और लोगों की भावनाओं को लेकर बात कही है. हम उनकों कहना चाहेंगे कि नेटम टेक्नोलॉजी लेटेस्ट टेक्नोलॉजी है जो सिर्फ एक जगह खड़े होकर होल करती है और अंदर ही अंदर जाकर टनल बना देती है. जो अंडरग्राउंड ट्रेन जा रही है जिससे एक ही एक भी कब्र को क्षति नहीं पहुंचेगी. सिर्फ बाउंड्री क्षतिग्रस्त होगी, जिसको काम खत्म होते ही दोबारा बना दिया जाएगा. वहीं कांग्रेस के विधायक और पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने कहा जो बात आतिफ अकील जी ने की है कहीं ना कहीं उनकी भावना है. उसकी बात सरकार को समझनी चाहिए और उसके आधार पर बैठक लेकर उसका निराकरण करें.

About the Author

Dallu Slathia

Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 7 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across …और पढ़ें



Source link