जीजा ने साली को भेजा वॉइस मैसेज, सुनते ही पत्नी के उड़े होश, जबलपुर की घटना ने फिर छेड़ी बहस

जीजा ने साली को भेजा वॉइस मैसेज, सुनते ही पत्नी के उड़े होश, जबलपुर की घटना ने फिर छेड़ी बहस


Last Updated:

Jabalpur News: एमपी के जबलपुर के अधारताल क्षेत्र में रहने वाली महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उसका का आरोप है कि उसके पति ने व्हाट्सएप पर वॉइस मैसेज भेजकर उसे तीन तलाक दे दिया. उसने यह भी आरोप लगाया कि शादी के बाद से ससुराल में उसे लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था. फिलहाल, इस मामले की पुलिस जांच कर रही है.

Zoom

पवन पटेल, 

Triple Talaq Case: मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक बार फिर तीन तलाक का मामला सामने आया है. अधारताल क्षेत्र की रहने वाली फरहीन अली ने अपने पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. फरहीन का आरोप है कि उसके पति ने व्हाट्सएप पर वॉइस मैसेज भेजकर उसे तीन तलाक दे दिया. जानकारी के अनुसार, फरहीन अली का निकाह साल 2010 में हनुमानताल के भानतलैया निवासी वाहिद अली से हुआ था. शादी के बाद से ही उसे ससुराल में प्रताड़ित किया जाने लगा.

फरहीन ने शिकायत में बताया कि घरेलू बातों को लेकर अक्सर विवाद होता था और उसे मानसिक रूप से परेशान किया जाता था. उसने आरोप लगाया है कि उसके ससुर नजर अली, सास सुल्ताना बानो, ननद शमा खान, नुसरत खान और देवर भी उसे तंग करते थे.

मामले की जांच हो रही
लगातार हो रही प्रताड़ना से परेशान होकर फरहीन कुछ समय से अपने मायके में रह रही थी. इसी बीच 16 फरवरी को उसके पति वाहिद अली ने फरहीन की बहन के व्हाट्सएप नंबर पर एक वॉइस मैसेज भेजा. फरहीन का कहना है कि इस वॉइस मैसेज में उसके पति ने तीन बार तलाक बोलकर उसे तलाक दे दिया. इस घटना के बाद फरहीन ने अधारताल थाने में पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई.

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. यह घटना एक बार फिर सोशल मीडिया के जरिए दिए जा रहे तीन तलाक के मामलों को लेकर चर्चा में आ गई है.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें



Source link