उमरिया के मंगठार स्थित संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र में मंगलवार को एक औद्योगिक हादसा हुआ। काम के दौरान पैनल में विस्फोट होने से ठेका श्रमिक सुशील दास गंभीर रूप से झुलस गया। प्राथमिक इलाज के बाद उसे शहडोल रेफर किया गया है। अचानक विस्फोट से आग की चपेट में आया जानकारी के अनुसार, सुशील दास पैनल में काम कर रहा था, तभी अचानक विस्फोट हो गया और वह आग की चपेट में आ गया। घटना के तुरंत बाद उसे उपचार के लिए ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। प्रबंधन पर सूचना छिपाने का आरोप इस घटना के बाद ताप विद्युत केंद्र प्रबंधन के अधिकारी मामले की जांच में जुटे होने का दावा कर रहे हैं, हालांकि आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी साझा नहीं की जा रही है। प्रबंधन पर सूचना छिपाने के आरोप भी लग रहे हैं। संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र के चीफ इंजीनियर एच.के. त्रिपाठी से इस संबंध में संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। इस घटना ने कार्यस्थल पर श्रमिक सुरक्षा और सुरक्षा मानकों के पालन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Source link