दादाजी हनुमान मंदिर से चोरी के बाद नहीं पकड़ाए आरोपी: विदिशा में हिंदू समाज एएसपी से मिला; बताया- तीन महीने बाद आरोपी गिरफ्तार नहीं – Vidisha News

दादाजी हनुमान मंदिर से चोरी के बाद नहीं पकड़ाए आरोपी:  विदिशा में हिंदू समाज एएसपी से मिला; बताया- तीन महीने बाद आरोपी गिरफ्तार नहीं – Vidisha News




विदिशा के रंगई क्षेत्र स्थित दादाजी श्री हनुमान मंदिर में हुई चोरी की घटना का तीन माह बाद भी खुलासा नहीं होने से श्रद्धालुओं में नाराजगी बढ़ गई है। मंगलवार को हिंदू समाज और पुजारी महासभा के प्रतिनिधियों ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। प्रतिनिधियों ने बताया कि दादाजी श्री हनुमान मंदिर जिले की आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचते हैं। विशेष रूप से मंगलवार और शनिवार को मंदिर में अधिक भीड़ रहती है। ऐसे महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल पर हुई चोरी की घटना से लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। सीसीटीवी फुटेज के बावजूद गिरफ्तारी नहीं
पुजारी महासभा के अध्यक्ष संजय पुरोहित ने बताया कि मंदिर में करीब दो से तीन महीने पहले चोरी की वारदात हुई थी और इसका सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध है। इसके बावजूद अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होना चिंता का विषय है। उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार मंदिरों को निशाना बनाए जाने से श्रद्धालुओं में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। हिंदू समाज के सुजीत देवरिया ने कहा कि बड़े प्रतिष्ठानों में चोरी होने पर पुलिस शीघ्र कार्रवाई करती है, लेकिन मंदिरों में हुई घटनाओं का खुलासा नहीं हो पा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। पुलिस ने जांच जारी होने की कही बात
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत चौबे ने बताया कि पुलिस तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है और टीम लगातार सक्रिय है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।



Source link