मकान का एग्रीमेंट कर हड़प लिए 40 लाख रुपए: ग्वालियर के थाटीपुर में एक ही मकान को बेचने 3 लोगों से किया एग्रीमेंट – Gwalior News

मकान का एग्रीमेंट कर हड़प लिए 40 लाख रुपए:  ग्वालियर के थाटीपुर में एक ही मकान को बेचने 3 लोगों से किया एग्रीमेंट – Gwalior News




दिल्ली निवासी दो लोगों ने रामकृष्ण आश्रम रोड थाटीपुर स्थित एक मकान (शुक्ला भवन) का सौदा करने के नाम पर 40 लाख की धोखाधड़ी कर ली है। इनमें एक महिला भी शामिल है। आरोपी पहले एग्रीमेंट करते हैं और जब एग्रीमेंट करने वाला रजिस्ट्री कराने की बात करता है तो टालते रहते हैं। साल 2024 में एग्रीमेंट कराने वाले एक प्रॉपर्टी डीलर को शक हुआ तो उसने अपने स्तर पर जांच कराई तो पता चला कि जिस मकान को वह खरीदना चाहता है उसका दो लोगों से पहले एग्रीमेंट और किया जा चुका है। धोखाधड़ी का अहसास होते ही फरियादी ने मामले की शिकायत थाटीपुर थाना में की है। पुलिस ने जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। भवन का 2.27 करोड़ रुपए में किया था कंपू सोढ़ी ट्रांसपोर्ट के पास रहने वाले शैलेंद्र सिंह कुशवाह ने रामकृष्ण आश्रम रोड ठाटीपुर स्थित शुक्ला भवन को खरीदने का सौदा 2.27 करोड़ रुपए में किया था। यह सौदा केशव शुक्ला पिता हरीशचंद्र शुक्ला निवासी शुक्ला भवन थाटीपुर व ज्योति देवी निवासी जी-2, 115 सेक्टर 16, केएन काटजू मार्ग रोहिणी दिल्ली से किया था। यह दोनों मकान में कभी-कभी आते और मकान बेचने की बात कहते थे। मकान बेचने की बात जब शैलेंद्र सिंह कुशवाह को लगी तो उन्होंने दोनों से संपर्क किया। सौदा 2.27 करोड़ रुपए में तय हुआ। सौदा पक्का होने के बाद शैलेंद्र सिंह कुशवाह ने एग्रीमेंट कराने को कहा तो केशव शुक्ला और ज्योति देवी तुरंत तैयार हो गए। एग्रीमेंट कराया गया और 40 लाख रुपए की रकम शैलेंद्र सिंह कुशवाह ने दोनों को दे दी। एग्रीमेंट के बाद रजिस्ट्री से पलटे, टालमटोल करने लगे साल 2024 में एग्रीमेंट कराने के बाद शैलेंद्र ने कुछ दिनों बाद रजिस्ट्री कराने की बात कही तो ज्योति देवी और केशव शुक्ला ने कहा कि अभी समय नहीं है, बाद में आकर करा देंगे। बार-बार कहने के बावजूद जब रजिस्ट्री नहीं कराई गई तो शैलेंद्र कुशवाह ने जानकारियां जुटाई। उन्हें पता चला कि ज्योति और केशव उसी मकान का सौदा उनसे पहले दो और लोगों से कर चुके हैं। यह बात पता चलते ही बिना देर किए शैलेंद्र सिंह कुशवाह थाटीपुर थाने पहुंचे और पुलिस को पूरी बात बताई। टीआई थाटीपुर विपेंद्र सिंह चौहान ने बताया- शुक्ला भवन को बेचने का सौदा 3 लोगों से किया है। धोखाधड़ी के शिकार पीड़ित ने मामले की शिकायत की थी, जिस पर मामला दर्ज किया है।



Source link