मुरैना में पड़ोसी के घर पर फायरिंग: रास्ते से स्कूटी हटाने को को लेकर हुआ था विवाद, गेट में लगी गोली – Morena News

मुरैना में पड़ोसी के घर पर फायरिंग:  रास्ते से स्कूटी हटाने को को लेकर हुआ था विवाद, गेट में लगी गोली – Morena News




मुरैना के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में द्वारकाधीश मैरिज गार्डन के सामने मंगलवार को स्कूटी हटाने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि युवक ने पिस्टल से फायरिंग कर दी। जिसके बाद आसपास के लोग अपने-अपने घरों में छिप गए। आरोपी युवक पिस्टल लहराते हुए लोगों को बाहर निकलने की ललकार करता रहा। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से पिस्टल भी बरामद कर ली है। मकान निर्माण के दौरान हुआ विवाद जानकारी के अनुसार द्वारकाधीश मैरिज गार्डन के सामने वाली गली में रहने वाले राजपाल यादव का मकान बन रहा है। मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे मकान की छत डलनी थी, जिसके लिए सरिया लाया जा रहा था। सरिया से भरा वाहन गली में पहुंचा, लेकिन रास्ते में स्कूटी खड़ी होने से उसे निकलने में दिक्कत हो रही थी। बताया जा रहा है कि जयपाल यादव ने स्कूटी सवार सूरज भदौरिया से वाहन हटाने के लिए कहा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। नाराज होकर घर पहुंचा और कर दी फायरिंग कहासुनी से नाराज होकर सूरज भदौरिया पिस्टल लेकर राजपाल यादव के घर पहुंच गया। उसने वहां पहुंचते ही फायरिंग कर दी। गोली पड़ोसी के घर के दरवाजे के शटर में जा लगी। अचानक गोली चलने की आवाज से लोग घबरा गए और घरों के दरवाजे बंद कर लिए। पिस्टल लहराकर देता रहा धमकी फायरिंग के बाद राजपाल यादव जान बचाने के लिए पास के एक पड़ोसी के घर में छिप गया। लेकिन आरोपी सूरज भदौरिया पिस्टल लेकर उसके पीछे-पीछे वहां भी पहुंच गया। वह पिस्टल लहराते हुए उसे बाहर निकलने के लिए ललकारता रहा और गली में दहशत फैलाता रहा। पुलिस ने किया गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में केस सिविल लाइन थाना प्रभारी टीआई उदयभान यादव ने बताया कि आरोपी सूरज भदौरिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके कब्जे से पिस्टल भी जब्त कर ली गई है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट और हवाई फायरिंग का मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।



Source link