सिंगरौली जिले के सरई बाजार क्षेत्र में देर रात एक हाईवा और क्रेटा वाहन के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे के बाद सड़क पर मारपीट और गाली-गलौज हुई, जिसका वीडियोसामने आया है। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा। घटना के तुरंत बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के बाद दोनों वाहनों में सवार लोग आपस में उलझ गए। विवाद जल्द ही गाली-गलौज और मारपीट में बदल गया। सड़क पर काफी देर तक दोनों पक्षों के बीच झगड़ा चलता रहा, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस घटना का वीडियो किसी व्यक्ति ने मोबाइल से रिकॉर्ड कर लिया। थाने में हुआ समझौता थाना प्रभारी जितेंद्र भदोरिया ने बताया कि देर रात दोनों पक्ष थाने में मौजूद थे। बातचीत के दौरान दोनों ने एक-दूसरे के वाहन के नुकसान की भरपाई पर आपसी सहमति बना ली। थाना प्रभारी के अनुसार, आपसी समझौते के चलते किसी भी पक्ष ने थाने में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है। फिलहाल पुलिस ने मामले में कोई प्रकरण दर्ज नहीं किया है, लेकिन वायरल वीडियो के आधार पर घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा रही है।
Source link