Last Updated:
भोपाल में महिलाओं के शोषण, धर्म परिवर्तन और सेक्स रैकेट से जुड़ा गंभीर मामला सामने आया है. पुलिस ने दो सगी बहनों और एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि नौकरी का झांसा देकर लड़कियों को भोपाल बुलाया जाता था और बाद में उन्हें दूसरे शहरों में भेजा जाता था. कॉलोनी के लोगों को लंबे समय तक इस गतिविधि की भनक तक नहीं लगी. गिरफ्तारी के बाद उन्हें पूरे कांड का पता चला.
अमरीन, आफरीन दोनोम बहनों ने पार्टनर के साथ चलाया धर्मांतरण रैकेट
शिवकांत आचार्य/भोपाल. राजधानी भोपाल में रेप और जबरन धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने
आया है. आरोपियों ने भोपाल में किराए पर फ्लैट रखा हुआ था और यहीं फ्लैट अय्याशी का अड्डा बना हुआ था. जहां पर मासूम लड़कियों और महिलाओं के साथ अत्याचार और शोषण किया जाता था.
सागर रॉयल विला कॉलोनी में C स्टार बिल्डिंग के मकान नंबर 301 में आरोपी अमरीन उर्फ़ माहिरा रहती थी. अमरीन अपने दो बच्चों के साथ, बहन आफरीन अपने बॉयफ्रेंड चंदन यादव के साथ रहती थी. पुलिस ने इसी घर से दोनों बहनों और अमरीन के बॉयफ्रेंड चंदन यादव को गिरफ्तार किया है. इसके बाद से फ्लैट पर ताला लटक रहा है. इसी फ्लैट में आरोपी अमरीन लड़कियों को झांसे में लेकर काम करने के बहाने से अपने घर लेकर आती थी फिर उन्हें मुंबई और अहमदाबाद सप्लाई कर देती थी.
कॉलोनी वालों का कहना है कि फ्लैट में रहने वाली लड़कियां बहुत प्राइवेट रहती थीं. देखने में तो लगता था कि परिवार रहता है. उनकी गतिविधियां आस पड़ोस के लोगों को समझ नहीं आती थीं. कॉलोनी वाले भी आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद हैरान है. कॉलोनी वालों को अंदाजा ही नहीं था कि कॉलोनी के भीतर ही फ्लैट में गंदा खेल चल रहा है. कॉलोनी वालों ने कहा कि पुलिस ने जब लड़कियों को गिरफ्तार किया, उसके बाद पता चला कि यहां कुछ इलीगल एक्टिविटीज होती थीं. यहां पर दो बच्चे भी रहते थे.
बता दे कि रविवार रात 21 और 32 वर्ष की दो महिलाओं ने बाग सेवनिया थाने पहुंचकर अलग-अलग, लेकिन मिलती-जुलती शिकायतें दर्ज कराईं. पुलिस इस मामले में लगातार जांच कर रही है और शिकायतकर्ताओं के भी बयान सामने आए हैं. जहां उन्होंने बताया कि काम देने के बहाने उन्हें फुसलाया जाता था. उन्हें घरेलू काम के लिए 10,000 रुपए मासिक वेतन, मुफ्त आवास, भोजन और तथाकथित ‘हाई-प्रोफाइल लाइफस्टाइल’ का लालच दिया जाता था. मामले में तीन अन्य आरोपी बिलाल, चानू और यासिर अब भी फरार बताए जा रहे हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर…
About the Author
Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 7 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across …और पढ़ें