खुरई के निर्तला-मंडीबामोरा रोड पर धंसरा गांव के पास गुरुवार रात तेज रफ्तार अज्ञात लोडिंग वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक गंभीर घायल हो गया है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सागर भेजा गया है। मंडीबामोरा से भूसा लेकर लौट रहा था जानकारी के अनुसार, मुकारमपुरा निवासी 28 वर्षीय सुरेंद्र अहिरवार पुत्र बल्लू अहिरवार काम के सिलसिले में मंडीबामोरा गए थे। घायल के भाई कनई अहिरवार ने बताया कि सुरेंद्र भूसा खरीदने के लिए मंडीबामोरा गए थे और वहां से अपना काम निपटाकर बाइक से वापस गांव लौट रहे थे। इसी दौरान धंसरा गांव के पास सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने लापरवाही से चलाते हुए उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। पैर में फ्रैक्चर और शरीर पर गंभीर चोटें हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों की मदद से सुरेंद्र को खुरई सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के परीक्षण में सामने आया कि सुरेंद्र के एक पैर में गंभीर फ्रैक्चर हुआ है और शरीर के अन्य हिस्सों में भी गहरी चोट आई हैं। अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज सागर रेफर कर दिया है। अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस टक्कर मारने के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस अब अज्ञात लोडिंग वाहन की पहचान करने में जुट गई है। मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर वाहन का सुराग लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
Source link