दमोह में डिप्टी रेंजर सड़क हादसे में घायल: गश्त के दौरान बेकाबू होकर गिरी बाइक; हेलमेट ने बचाई जान – Damoh News

दमोह में डिप्टी रेंजर सड़क हादसे में घायल:  गश्त के दौरान बेकाबू होकर गिरी बाइक; हेलमेट ने बचाई जान – Damoh News




दमोह जिले के नोहटा थाना क्षेत्र में गुरुवार रात एक सड़क हादसे में माला बम्होरी बीट के डिप्टी रेंजर कमलेश सोनी घायल हो गए। डिप्टी रेंजर ने हेलमेट पहन रखा था, जिसके चलते उनके सिर में कोई गंभीर चोट नहीं आई और उनकी जान बच गई। गश्त के दौरान बेकाबू होकर गिरी बाइक प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कमलेश सोनी अपनी बाइक से नियमित गश्त पर निकले थे। इसी दौरान अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई। हादसा इतना गंभीर था कि बाइक काफी दूर तक घिसटती चली गई। स्थानीय लोगों ने बिना देर किए एंबुलेंस बुलाई और घायल डिप्टी रेंजर को दमोह जिला अस्पताल पहुँचाया। हेलमेट ने बचाई जान, डॉक्टरों ने दी जानकारी मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि यदि डिप्टी रेंजर ने हेलमेट नहीं पहना होता, तो सिर में घातक चोट लगने की पूरी आशंका थी। जिला अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक, कमलेश सोनी के हाथ, पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं, लेकिन वे खतरे से बाहर हैं। फिलहाल वे चिकित्सकों की कड़ी निगरानी में उपचाररत हैं। वन विभाग की टीम ने जाना हालचाल हादसे की जानकारी मिलते ही डीएफओ ईश्वर जरांडे के निर्देश पर विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायल सहकर्मी के स्वास्थ्य की जानकारी ली और बेहतर उपचार सुनिश्चित कराया।



Source link