छतरपुर भाजपा जिला उपाध्यक्ष नाली में गिरे, VIDEO: पदभार ग्रहण कर आशीर्वाद लेने लोगों के बीच निकले थे; पैर छूने के बाद फिसले – Chhatarpur (MP) News

छतरपुर भाजपा जिला उपाध्यक्ष नाली में गिरे, VIDEO:  पदभार ग्रहण कर आशीर्वाद लेने लोगों के बीच निकले थे; पैर छूने के बाद फिसले – Chhatarpur (MP) News




छतरपुर में भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राम मनोहर तिवारी पदभार संभालने के बाद ग्राम खैरा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा माला पहनाकर उनका स्वागत किया जा रहा था। स्वागत जुलूस के बीच जैसे ही वे समर्थकों के साथ आगे बढ़े, अचानक उनका पैर फिसल गया और वे सड़क किनारे बनी नाली के गड्ढे में जा गिरे। घटना का वीडियो मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नाली खुली हुई थी और आसपास पानी जमा था। संतुलन बिगड़ने के कारण वे सीधे गड्ढे में जा गिरे। हालांकि, पास में मौजूद कार्यकर्ताओं ने तुरंत उन्हें बाहर निकाल लिया। दो तस्वीरें देखिए गंभीर चोट नहीं, स्थानीय लोगों ने उठाए सवाल
बताया जा रहा है कि इस घटना में उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई। कार्यक्रम के दौरान हुई इस अप्रत्याशित घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गांव में कई स्थानों पर खुली नालियां और गड्ढे दुर्घटनाओं को आमंत्रित कर रहे हैं, जिनकी समय रहते मरम्मत की जानी चाहिए।



Source link