बेकाबू कार ने बाइक और स्कूटी को मारी टक्कर: शिवपुरी में परीक्षा देकर लौट रही 10वीं की छात्रा, पिता और कार चालक की मौत – Shivpuri News

बेकाबू कार ने बाइक और स्कूटी को मारी टक्कर:  शिवपुरी में परीक्षा देकर लौट रही 10वीं की छात्रा, पिता और कार चालक की मौत – Shivpuri News




शिवपुरी जिले के पिछोर थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक सड़क हादसे में पिता-पुत्री समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना ग्राम श्रीनगर स्थित मंदिर के पास नए चौराहा मार्ग पर हुई, जब एक तेज रफ्तार कार ने पहले बाइक और फिर एक स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम हाउस भेजकर मर्ग कायम कर लिया है और गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए झांसी रेफर कर दिया गया है। मृतकों में 40 वर्षीय रहम सिंह लोधी और उनकी बेटी प्रियंका लोधी शामिल हैं। प्रियंका 10वीं कक्षा की छात्रा थीं। पिता-पुत्री पिछोर के शासकीय कन्या विद्यालय से प्रैक्टिकल परीक्षा खत्म होने के बाद अपनी डीलक्स मोटरसाइकिल (UP93 AL 8246) से वापस अपने गांव निदानपुर लौट रहे थे। सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर जैसे ही पिता-पुत्री ग्राम श्रीनगर के पास पहुंचे, सामने से आ रही सफेद रंग की तेज रफ्तार हुंडई ओरा कार (क्रमांक UP32 VN 3954) ने उनकी मोटरसाइकिल को सीधी टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि पिता रहम सिंह और बेटी प्रियंका दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। अनियंत्रित होकर स्कूटी से भिड़ी कार, चालक की भी मौत मोटरसाइकिल को टक्कर मारने के बाद कार पूरी तरह अनियंत्रित हो गई और आगे जाकर एक स्कूटी से जा भिड़ी। इस हादसे में कार चला रहे युवक की भी घटनास्थल पर ही जान चली गई। मृतक कार चालक की पहचान राहुल लोधी के रूप में हुई है, जो भौंती थाना क्षेत्र के ग्राम तिनधारी का निवासी था। घायल स्कूटी सवार झांसी रेफर, पुलिस जांच में जुटी कार की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों की मदद से उसे प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे झांसी रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने तीनों शवों का पंचनामा बनाकर जांच शुरू कर दी है।



Source link