शाजापुर में गुरुवार दोपहर 1 बजे आशा और आशा सहयोगिनी श्रमिक संघ की जिला इकाई ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता मां राजराजेश्वरी मंदिर परिसर में एकत्र हुईं और वहां से मुख्यमंत्री मोहन यादव के नाम कलेक्टर ऋजु बाफना को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद रैली निकालते हुए वे सीएमएचओ कार्यालय पहुंचीं और वहां भी ज्ञापन दिया। मानदेय में कटौती, भुगतान में देरी का मुद्दा उठाया ज्ञापन में आशा कार्यकर्ताओं और पर्यवेक्षकों ने पूर्व घोषित 1000 रुपए की वार्षिक बढ़ोतरी और केंद्र सरकार से जारी 1500 रुपए की राशि का भुगतान करने की मांग की। उन्होंने मानदेय में कटौती और भुगतान में देरी का मुद्दा भी उठाया। सामाजिक सुरक्षा और नियमितीकरण की मांग कार्यकर्ताओं ने सामाजिक सुरक्षा, पेंशन और नियमितीकरण की मांग की। साथ ही टीम बेस्ड इंसेंटिव लागू करने, हर महीने की 5 तारीख तक भुगतान सुनिश्चित करने और पे-स्लिप जारी करने की बात कही। ऑनलाइन काम के लिए मोबाइल फोन और डेटा सुविधा देने की मांग भी रखी गई। कार्यकर्ताएं बोलीं-आर्थिक परेशानी का करना पड़ रहा सामना मध्यप्रदेश आशा, आशा सहयोगिनी श्रमिक संघ की जिला अध्यक्ष मोना प्रजापति ने कहा कि प्रोत्साहन राशि कई महीनों तक लंबित रहती है, जिससे कार्यकर्ताओं को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि वे आंदोलन नहीं, बल्कि सम्मानजनक व्यवहार और अपने अधिकार चाहती हैं। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगों पर जल्द फैसला नहीं लिया गया तो आगे की रणनीति तय की जाएगी।
Source link