Last Updated:
Jabalpur News: जबलपुर के गढ़ा में गुजतारी कॉलोनी पीडब्यूडी मंत्री राकेश सिंह की विधानसभा में आती है. यहां एक कंक्रीट रोड बनाई गई, जो 24 घंटे भी नहीं टिकी. अफसरों के निरीक्षण में उसकी पोल खुल गई और बुलडोजर चलवा को सड़क तोड़ दी गई. जानें फिर…
Jabalpur News. एमपी अजब है और गजब है… जी हां, जबलपुर में रेल ओवरब्रिज का हिस्सा गिरने और छपरी गांव में सड़क चोरी के बाद अब एक और चौंकाने वाला मामला समाने अयास है. यहां एक सड़क बनने के बाद 24 घंटे भी नहीं टिक पाई. उसे बुलडोजर चलवाकर तोड़ दिया गया. दरअसल, गढ़ा इलाके में गुजराती कॉलोनी के पास पीडब्यूलडी ने कंक्रीट सड़क बनवाई.
करीब 80 मीटर लंबी इस सड़क पर 8 लाख रुपये खर्च हुए. लेकिन, सड़क 24 घंटे भी नहीं टिकी. जैसे ही विभागीय अधिकारियों को सड़क निर्माण में लापरवाही और घटिया सामग्री की सूचना मिली, तुरंत कार्रवाई हुई. बिना देर किए बुलडोजर मौके पर पहुंचा और नई सड़क को तोड़ दिया गया. साथ ही ठेकेदार को नोटिस भी जारी कर दिया गया है.
PWD मंत्री का इलाका
यहां नजारा ऐसा था जैसे कोई अवैध निर्माण हटाया जा रहा हो. अधिकारियों का कहना है कि निर्माण में वायब्रेटर का उपयोग नहीं किया गया, जिससे कंक्रीट ठीक से जमी ही नहीं. इंजीनियरों की शुरुआती जांच में काम को बेहद निम्न स्तर का पाया गया. इसके बाद ठेकेदार को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. दिलचस्प बात ये कि यह इलाका मध्य प्रदेश के PWD मंत्री की विधानसभा क्षेत्र में आता है. रेल ओवरब्रिज हादसे के बाद विभाग पहले से ही सतर्क मोड पर है. ऐसे में गुणवत्ता को लेकर कोई समझौता नहीं किया जा रहा है. गड़बड़ी की सूचना मिलते ही सड़क खोद दी गई.
इस कंपनी का कारनामा
पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन यंत्री शिवेंद्र सिंह ने बताया कि 80 मीटर लंबी सीमेंट ब्लैंकेट सड़क निर्माण का ठेका रीवा की आराध्य कंस्ट्रक्शन कंपनी को दिया गया है. लेकिन, कंपनी ने बिना वाइब्रेटर चलाए सड़क की ढलाई कर दी थी. इसके बाद बुलडोजर चला कर सड़क को तोड़ने का एक्शन लिया गया है. फिलहाल, कार्रवाई तो हो गई, लेकिन जिम्मेदारी तय कब होगी ये देखना बाकी है.
About the Author
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें