इंदौर में खालसा कॉलेज परिसर की 100 दुकानें सील: अब पूरा मार्केट बंद; नगर निगम का 1.63 करोड़ का टैक्स बकाया – Indore News

इंदौर में खालसा कॉलेज परिसर की 100 दुकानें सील:  अब पूरा मार्केट बंद; नगर निगम का 1.63 करोड़ का टैक्स बकाया – Indore News



दुकानें सील करते हुए निगम के अधिकारी।

इंदौर में राजस्व वसूली को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए इंदौर नगर निगम ने खालसा कॉलेज परिसर में बड़ी कार्रवाई की है। करीब 1.63 करोड़ रुपए के संपत्ति कर बकाया के चलते निगम ने एक साथ 100 से अधिक दुकानों पर ताला जड़ दिया, जिससे पूरे परिसर में व्यापारिक गतिवि

.

जानकारी के मुताबिक निगम ने कर वसूली के लिए कॉलेज प्रबंधन को कई बार नोटिस जारी किए थे। 25 फरवरी को परिसर स्थित प्रिंसिपल ऑफिस को भी सील किया गया था। इसके बाद भी बकाया राशि जमा नहीं की गई।

शुक्रवार को निगम की टीम प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंची और एक साथ 100 से ज्यादा दुकानों पर ताले जड़ दिए। कार्रवाई के बाद परिसर में संचालित व्यापार पूरी तरह ठप हो गया।

आयुक्त के निर्देश पर हुई कार्रवाई

सहायक राजस्व अधिकारी अखिलेश मालवीय ने बताया कि आयुक्त के निर्देश पर पहले अनाउंसमेंट कर बकाया राशि जमा करने के लिए कहा था। स्पष्ट निर्देश थे कि भुगतान नहीं होने पर सीलिंग की कार्रवाई की जाए। उन्हीं निर्देशों के तहत पूरे कैंपस की लगभग सौ से अधिक दुकानों को सील किया गया है।

उन्होंने बताया कि कॉलेज प्रबंधन पर एक करोड़ तिरसठ लाख रुपए से अधिक का संपत्ति कर बकाया है। बार-बार सूचना और नोटिस देने के बावजूद राशि जमा नहीं की गई, जिसके चलते निगम को सख्त कदम उठाना पड़ा।

बकाया जमा होने तक सील नहीं खुलेगी

निगम अधिकारियों का कहना है कि जब तक पूरा बकाया कर जमा नहीं होगा, तब तक सील नहीं खोली जाएगी। बकाया वसूली तक कार्रवाई जारी रहेगी।



Source link