एक ही दिन में ठंड-बारिश-गर्मी तीनों का एहसास करेंगे एमपी वाले, फिर बदलेगा मौसम का गेम!

एक ही दिन में ठंड-बारिश-गर्मी तीनों का एहसास करेंगे एमपी वाले, फिर बदलेगा मौसम का गेम!


Last Updated:

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटे में मौसम ने अचानक करवट ली है, जहां जबलपुर संभाग में बारिश और छिंदवाड़ा में ओलावृष्टि दर्ज की गई. खंडवा में तापमान 34.5 डिग्री तक पहुंच गया, जिससे गर्मी का असर साफ दिखाई दिया. प्रदेश के कई जिलों में सुबह ठंड और दिन में तेज धूप का मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग ने फिलहाल शुष्क मौसम और बढ़ते तापमान का अनुमान जताया है. वहीं 2 मार्च से पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में फिर बदलाव की संभावना बन रही है.

MP Weather News: भोपाल समेत मध्यप्रदेश के कई जिलों में पिछले 24 घंटों में मौसम ने अचानक करवट ली. कहीं हल्की बारिश हुई तो कहीं तेज आंधी चली. खास तौर पर जबलपुर संभाग के कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी दर्ज की गई. वहीं पूर्वी छिंदवाड़ा में तो ओले भी गिरे, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई.

हालांकि बाकी संभागों में दिनभर तेज धूप खिली रही. दोपहर में गर्मी का एहसास साफ दिखा और शाम होते-होते मौसम पूरी तरह शुष्क हो गया. यानी एक ही दिन में लोगों ने ठंड, बारिश और गर्मी तीनों का असर महसूस किया.

कहां कितना रहा तापमान?
बीते 24 घंटों में सबसे ज्यादा बारिश जबलपुर संभाग में दर्ज की गई. वहीं सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान खंडवा में 34.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ.

अगर न्यूनतम तापमान की बात करें तो
कटनी के करौंदी में 8.8°C
शहडोल के कल्याणपुर में 9.4°C
नर्मदापुरम के पचमढ़ी में 9.8°C
शाजापुर में 10.6°C
उमरिया में 11.6°C दर्ज किया गया.

बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में न्यूनतम 15°C और अधिकतम 32°C रहा. इंदौर 33.1°C के साथ थोड़ा ज्यादा गर्म रहा, जबकि जबलपुर, ग्वालियर और उज्जैन में भी पारा 32-33°C के आसपास पहुंच गया.

आज कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के मुताबिक आज प्रदेश के किसी भी जिले में बारिश या आंधी की संभावना नहीं है. पूरा प्रदेश शुष्क रहेगा. दिन में धूप तेज रहेगी और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी जारी रहेगी. हालांकि सुबह और देर शाम हल्की ठंड का एहसास बना रह सकता है.

2 मार्च से फिर बदलेगा मौसम?
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 2 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है. इसके असर से उत्तर भारत के ऊपरी हिस्सों में हलचल बढ़ेगी. फिलहाल मध्यप्रदेश में मौसम सामान्य और शुष्क ही रहने वाला है, लेकिन तापमान धीरे-धीरे चढ़ता रहेगा.

About the Author

Shweta Singh

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें



Source link