Sidhi News: संजय टाइगर रिजर्व में हाथियों की खातिरदारी, बापू, भरत, चित्रा, शांभवी को VIP ट्रीटमेंट

Sidhi News: संजय टाइगर रिजर्व में हाथियों की खातिरदारी, बापू, भरत, चित्रा, शांभवी को VIP ट्रीटमेंट


Last Updated:

सीधी के संजय टाइगर रिजर्व में हाथी महोत्सव की शुरूआत हो चुकी है. टाइगर रिजर्व के चार हाथी 7 दिनों तक आराम फरमाएंगे. धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम ने हाथी महोत्सव का शुभारंभ किया.

हाथी महोत्सव
Sidhi News: मध्य प्रदेश के सीधी संजय टाइगर रिजर्व में वन्य जीव संरक्षण संवर्धन में महती भूमिका अदा करने वाले हाथियों को लेकर विभाग ने हाथी महोत्सव की शुरुआत की है. यह हाथी महोत्सव 7 दिनों तक चलेगा, जिसमें संजय टाइगर रिजर्व में मौजूद चार अलग-अलग हाथियों से महोत्सव के दौरान कोई काम नहीं करवाया जाएगा, बल्कि उनकी आओ भगत की जाएगी. इसकी शुरुआत धौहनी विधायक कुँवर सिंह टेकाम ने की है.

सीधी के संजय टाइगर रिजर्व में मौजूद बापू, भरत, चित्रा और शांभवी हाथी की पूजा अर्चना की जा रही है. साथ ही हर दिन अलग-अलग फल फ्रूट और पकवानों दिए जाएंगे. इतना ही नहीं हर रोज सभी हाथियों की तेल मालिश, नहलाया जाएगा. साथ ही चिकित्सा परीक्षण भी कराया जा रहा है. संजय टाइगर रिजर्व में मौजूद यह चारों हाथी बाघों के रेस्क्यु से लेकर पेट्रोलिंग और अन्य कामकाज में बड़ी भूमिका निभाते हैं. यही कारण है कि प्रत्येक वर्ष नवरात्रि के समय 7 दिनों तक संजय टाइगर रिजर्व में हाथी महोत्सव मनाया जाता है.

माहोत्सव को लेकर संजय टाइगर रिजर्व के उपसंचालक राजेश कन्ना टी ने बताया कि टाइगर रिजर्व में पर्यटन में सहभागिता आगंतुकों को हाथियों की देखभाल की प्रक्रिया को नजदीक से समझने और अनुभव करने का अवसर मिलेगा. हाथी महोत्सव भारत की सांस्कृतिक विरासत में हाथियों के महत्व की संवेदनशील को समझने का एक प्रयास है. यह आयोजन खैरी झील हाथी कैम्प में जंगली हाथियों की उपस्थिति को रेखांकित करते हुए उनके प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने और उनकी सेवा, देखभाल और संरक्षण के प्रति अपने उत्तरदायित्व का स्मरण कराता है.

7 दिनों तक चलेगा आयोजन
उन्होंने बताया कि इसके लिए विभाग ने चारों हाथियों के लिए अलग-अलग दिन में अलग-अलग फल, सब्जी, तेल मालिश, पूजन पाठ की व्यवस्था की है. यह आयोजन 7 दिनों तक चलेगा, इस आयोजन के दरमियान कितनी भी बड़ी जरूरत पड़ने के बावजूद भी हाथी से कोई कामकाज नहीं लिया जाएगा.

Dallu Slathia

Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 7 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across …और पढ़ें

Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 7 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across … और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

संजय टाइगर रिजर्व में हाथियों की बल्ले-बल्ले, बापू समेत 4 को VIP ट्रीटमेंट



Source link