गढ़ाकोटा रहस मेला में कल लगेगा रोजगार मेला: मारुति, एक्सिस और मोटोरोला समेत कई कंपनियां देंगी नौकरी – Sagar News

गढ़ाकोटा रहस मेला में कल लगेगा रोजगार मेला:  मारुति, एक्सिस और मोटोरोला समेत कई कंपनियां देंगी नौकरी – Sagar News




युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए सागर जिले के गढ़ाकोटा में चल रहे रहस मेले में 28 फरवरी को ‘युवा संगम रोजगार मेला’ का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला सुबह 11 बजे से शुरू होगा, जहां तकनीकी शिक्षा कौशल विकास व रोजगार विभाग और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के संयुक्त तत्वावधान में देश-प्रदेश की कई कंपनियां इंटरव्यू के जरिए युवाओं को सीधे नौकरी देंगी। चयनित युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार वेतन दिया जाएगा। रोजगार मेले में शामिल होने वाले सभी आवेदकों को अपने साथ कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज लाना अनिवार्य है। इनमें रोजगार कार्यालय का पंजीयन, समग्र आईडी, दो पासपोर्ट साइज फोटो और शैक्षणिक योग्यता संबंधी सभी अंकसूची (मार्कशीट) या प्रमाण पत्र शामिल हैं। इन्हीं के आधार पर युवाओं का साक्षात्कार लिया जाएगा। देश और प्रदेश की ये कंपनियां होंगी शामिल आयोजकों के अनुसार, मेले में बड़ी संख्या में निजी क्षेत्र की कंपनियां आ रही हैं। इनमें प्रतिभा स्वराज प्रालि उज्जैन, आई डिजीटल प्रालि नई दिल्ली, क्वेसकॉर्प लिमिटेड गुड़गांव, ब्लिंकिट हैदराबाद, एससीएन ग्लोबल प्रालि नोएडा, सैंडेन विकास इंडिया प्रालि फरीदाबाद, यूनाइटेड ऑफिस सिस्टम प्रालि वापी, वेस्टर्न रेफ्रिजरेशन प्रालि वलसाड, मोटोरोला नोएडा, विजन इंडिया नोएडा, एसएमआर ऑटोमोबाइल पुणे, लॉरिट्ज़ न्यूरसेन अहमदाबाद और मारूति सुजुकी गुजरात जैसी कंपनियां शामिल हैं। बैंकिंग और अन्य सेक्टर्स की भी रहेगी हिस्सेदारी इनके अलावा स्किल विजन आर्गनाइजेशन मित्ता इंडिया देवास, एचडीएफसी, एक्सिस, आईडीएफसी बैंक, ऑल मप्र टीएसपीएल ग्रुप पुणे, जीएस इंटरप्राइजेज भोपाल, पेटीएम सागर, एलआईसी मकरोनिया, आईपीएस ग्रुप भोपाल, टेस्ला ट्रांसफॉर्मेशन इंडिया भोपाल, एनजी ओद्धेजीवनदान ग्रुप फाउंडेशन सागर, गोल्डन फार्मर आग्रेनिक एग्रीकल्चर सागर, टीवीएस मोटर्स भोपाल, पुखराज हेल्थ केयर जबलपुर, सुराना मोटर्स भोपाल, गेल इंस्टीटयूट ऑफ स्किल्स गुना, ग्रेनुअल ओग्रनिक सागर और स्पेक्ट्रम टैलेंट मैनेजमेंट नोएडा (बैंगलोर-चेन्नई लोकेशन) के प्रतिनिधि भी युवाओं का चयन करेंगे। इन पदों पर मिलेगी युवाओं को नौकरी कंपनियों द्वारा मेले में कई अलग-अलग पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इनमें टेक्सटाइल मैनेजर, कंप्यूटर ऑपरेटर, टेली कॉलर, वर्क फ्रॉम होम, ऑनलाइन सेल्स, कलेक्शन ऑफिसर, पैकर्स व लोडर्स, एचआर रिक्रूटर, मैनेजर, ई-कॉमर्स एग्जीक्यूटिव, मोबाइल ऐप डेवलपर, डिजिटल मार्केटिंग, पीएचपी डेवलपर, एमआईएस एग्जीक्यूटिव और मशीन ऑपरेटर के पद शामिल हैं। तकनीकी और फील्ड वर्क के पदों पर भी भर्ती इसके साथ ही अप्रेन्टिसशिप, प्रोडक्शन, ऑपरेटर प्रोडक्शन, मैन्युफैक्चरिंग, बैंकिंग, फील्ड सेल्स एग्जीक्यूटिव, अभिकर्ता, जनरल, मैकेनिकल्स, मार्केटिंग सेल्स मैन, वेलनेस एडवाइजर, मोबाइल असेंबलिंग, प्रोडक्शन ट्रेनी, वेयरहाउस एसोसिएट, ऑपरेटर और क्वालिटी इंस्पेक्टर समेत अन्य पदों के लिए भी युवाओं का इंटरव्यू लेकर चयन किया जाएगा। स्वरोजगार के लिए लोन की भी मिलेगी सुविधा रोजगार के साथ-साथ युवाओं को अपना खुद का काम शुरू करने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा। मेले के दौरान सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) विभाग द्वारा संचालित विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा व्यवसाय शुरू करने के इच्छुक युवाओं को ऋण (लोन) भी उपलब्ध कराया जाएगा।



Source link