झाबुआ में चंद्रशेखर आजाद बलिदान दिवस पर मशाल जुलूस: सभा में वक्ता बोले- ‘देशभक्ति वह मंत्र, जिसमें आजाद के सपनों का भारत दिखता – Jhabua News

झाबुआ में चंद्रशेखर आजाद बलिदान दिवस पर मशाल जुलूस:  सभा में वक्ता बोले- ‘देशभक्ति वह मंत्र, जिसमें आजाद के सपनों का भारत दिखता – Jhabua News




झाबुआ में शुक्रवार देर शाम शहीद चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर राष्ट्र जागरण मंच ने मशाल जुलूस निकाला। आजाद चौक स्थित शहीद प्रतिमा से शुरू होकर यह जुलूस शहर के विभिन्न मुख्य मार्गों से गुजरा। मशाल जुलूस आजाद चौक से शुरू होकर राजवाड़ा, लक्ष्मीबाई मार्ग और बावेल चौराहा होते हुए शहीद स्मारक पहुंचा। जुलूस का समापन जेल चौराहे पर हुआ। इस दौरान पूरे शहर में ‘आजाद अमर रहें’ के नारे गूंजते रहे, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। सभा: आजाद के सपनों का भारत जुलूस से पहले एक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य वक्ता राधेश्याम परमार ने शहीद आजाद के जीवन और उनके आदर्शों पर के बारे में बताया गया। उन्होंने कहा कि ‘देशभक्ति जन सेवा’ सिर्फ एक वाक्य नहीं, बल्कि वह मंत्र है जिसमें आजाद के सपनों का भारत नजर आता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुनीता सुशील बाजपेई ने की। आयोजन की टीम इस कार्यक्रम को सफल बनाने में राष्ट्र जागरण मंच के नारायण सिंह ठाकुर, राजीव शुक्ला, सौरव सोनी, मनोज पांचाल और बजरंग व्यायाम शाला के गुलाब सिंह भाई सहित कई सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन सौरव सोनी ने किया और अतिथियों का परिचय हिमांशु त्रिवेदी ने दिया।



Source link