झाबुआ वार्ड 2 में नलों से आया दूषित पानी: शिकायत के बाद नगर पालिका टीम जांच करने पहुंची – Jhabua News

झाबुआ वार्ड 2 में नलों से आया दूषित पानी:  शिकायत के बाद नगर पालिका टीम जांच करने पहुंची – Jhabua News




झाबुआ नगर के वार्ड क्रमांक 2 में गुरुवार को नलों से दूषित पानी आने की शिकायत मिली। इसके बाद शुक्रवार को नपा की टीम जांच के लिए मौके पर पहुंची। हुसैनी चौक के पास कुएं वाली गली के रहवासी इस समस्या से सर्वाधिक प्रभावित हुए हैं। निवासियों के अनुसार, पानी इतना मटमैला और बदबूदार था कि वह पीने या किसी अन्य घरेलू उपयोग के लायक नहीं था। वार्ड के निवासियों इरफान, अब्दुल, शाहरुख, कलम, अब्दुल समद, गफ्फार, जरीना और इमरान खान ने सीएमओ को एक ज्ञापन सौंपा है। रहवासियों ने बताया कि हाल ही में क्षेत्र में पाइपलाइन बिछाने का काम हुआ था, जिससे सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। आशंका है कि पाइपलाइन में लीकेज के कारण दूषित पानी घरों तक पहुंच रहा है। रमजान में आई परेशानी मोहम्मद इस्तियाक शेख ने बताया कि वर्तमान में रमजान का महीना चल रहा है, और दूषित पानी तथा गंदगी के कारण इबादत और दैनिक कार्यों में परेशानी हो रही है। घटनाक्रम के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे जलप्रदाय शुरू होते ही लोगों ने बर्तनों में मटमैला पानी देखा। पूरे मोहल्ले में ऐसी ही स्थिति पाए जाने पर दोपहर में बड़ी संख्या में रहवासी नगरपालिका कार्यालय पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। इस मामले पर सीएमओ मिलन पटेल से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। पूरी पाइपलाइन की जांच होगी नपा के मुख्य इंजीनियर धीरेंद्र रावत ने बताया कि शिकायतकर्ताओं द्वारा लाए गए पानी के सैंपल की गहन जांच की जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि टीम यह पता लगाएगी कि पानी में नाली का रिसाव है या प्रदूषण का कोई अन्य कारण। अगले जलप्रदाय से पहले पाइपलाइन की पूरी जांच की जाएगी और सप्लाई के दौरान भी घरों तक पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया जाएगा।



Source link