सोशल मीडिया का कमाल, वेस्ट को बना दिया बेस्ट! लोग दे रहे ऑर्डर पर ऑर्डर

सोशल मीडिया का कमाल, वेस्ट को बना दिया बेस्ट! लोग दे रहे ऑर्डर पर ऑर्डर


Last Updated:

Paper Jewellery Making: बुरहानपुर की 12 साल की लक्ष्मी कागज से खूबसूरत आभूषण बनाकर सबको चौंका रही है. सोशल मीडिया से सीखी इस कला से वह वेस्ट कागज को हार, कंगन और झुमकों में बदल देती है. उसकी बनाई ज्वेलरी हल्की, सस्ती और बच्चों के लिए सुरक्षित है, इसलिए लोग ऑर्डर देकर खरीद रहे हैं. विज्ञान मेलों में प्रदर्शनी लगाने पर उसे जिला प्रशासन से सम्मान भी मिल चुका है. कम उम्र में हुनर और मेहनत से कमाई कर रही यह बेटी आज कई बच्चों के लिए प्रेरणा बन गई है.

Waste to best Products: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर की 12 साल की लक्ष्मी इन दिनों अपनी अनोखी कलाकारी की वजह से चर्चा में है. कक्षा सातवीं में पढ़ने वाली यह बेटी सोने-चांदी की नहीं, बल्कि कागज से खूबसूरत आभूषण बना रही है. लक्ष्मी को बचपन से ही कुछ नया बनाने का शौक था. घर में पड़े बेकार कागज, रस्सी और धागों को उसने अपनी कला से ऐसा रूप दिया कि लोग देखते ही रह जाते हैं. हार, कंगन, झुमके, पर्स सब कुछ वह अपने हाथों से तैयार करती है.

सोशल मीडिया से सीखी कला
लक्ष्मी बताती है कि उसने यह हुनर सोशल मीडिया पर वीडियो देखकर सीखा. एक दिन वीडियो देखते-देखते उसे “वेस्ट से बेस्ट” बनाने का आइडिया मिला. फिर क्या था घर में पड़ी रद्दी उठाई और प्रयोग शुरू कर दिया.

पहले कुछ डिज़ाइन बनाए, फिर उन पर रंग-बिरंगी पेंटिंग की. जब तैयार ज्वेलरी सबको पसंद आई तो उसका हौसला और बढ़ गया. अब वह पिछले दो साल से लगातार कागज की ज्वेलरी बना रही है.

सस्ती, सुंदर और सुरक्षित
लक्ष्मी की बनाई ज्वेलरी की खास बात यह है कि ये हल्की और सुरक्षित होती है. बच्चे इसे खेलते वक्त भी पहन सकते हैं. कागज और धागे से बनी होने के कारण लागत कम आती है, इसलिए कीमत भी सस्ती रहती है. यही वजह है कि अब लोग उसे ऑर्डर देकर आभूषण बनवाते हैं. स्कूल और विज्ञान मेले में भी वह अपनी प्रदर्शनी लगा चुकी है, जहां जिला प्रशासन ने उसे सम्मानित भी किया.

हुनर से हो रही कमाई
12 साल की उम्र में लक्ष्मी ने यह साबित कर दिया है कि हुनर उम्र का मोहताज नहीं होता. उसकी बनाई ज्वेलरी न सिर्फ लोगों को आकर्षित कर रही है, बल्कि उससे उसकी छोटी-सी कमाई भी हो रही है. बुरहानपुर की यह बेटी आज कई बच्चों के लिए प्रेरणा बन गई है.

About the Author

Shweta Singh

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें



Source link