होली पर ‘फ्रूट बर्फी’ का जलवा! कैलिफोर्निया से दुबई तक मची डिमांड, स्वाद ऐसा कि भूल जाएंगे

होली पर ‘फ्रूट बर्फी’ का जलवा! कैलिफोर्निया से दुबई तक मची डिमांड, स्वाद ऐसा कि भूल जाएंगे


Last Updated:

Holi Special Mithai: रीवा की केसरवानी अचार और मसाला भंडार की खास फ्रूट बर्फी इस होली पर देश-विदेश में धूम मचा रही है. फलों के रस और गुड़ की चासनी से बनी यह बर्फी स्वाद के साथ सेहत का भी ख्याल रखती है. आम, आंवला, संतरा, बेल और इमली जैसी कई वैरायटी में उपलब्ध यह मिठाई दुबई और कैलिफोर्निया तक सप्लाई की जा रही है. हर महीने विदेशों में इसकी खेप भेजी जाती है और ऑनलाइन ऑर्डर की सुविधा भी मौजूद है. जानिए क्यों रीवा की यह फ्रूट बर्फी इस बार होली की सबसे खास मिठाई बन गई है.

Rewa Holi Special Mithai: विंध्य क्षेत्र अपने अलग स्वाद के लिए हमेशा से मशहूर रहा है, लेकिन इस बार होली पर जो मिठाई सुर्खियों में है, वो है रीवा की खास फ्रूट बर्फी. रीवा के अमहिया रोड पर स्थित केसरवानी अचार और मसाला भंडार की यह बर्फी अब सिर्फ लोकल नहीं रही इसकी डिमांड दुबई, कैलिफोर्निया और लद्दाख तक पहुंच चुकी है.

क्या है इस बर्फी में खास?
ये बर्फी खोए से नहीं बनती. इसे तैयार किया जाता है शुद्ध फलों के रस और गुड़ की चासनी से. यही वजह है कि इसका स्वाद अलग और सेहतमंद दोनों है.

यहां आपको मिलेंगी कई वैरायटी
रॉ मैंगो (कच्चे आम) बर्फी, पके आम और ड्राई फ्रूट वाली मैंगो बर्फी, आंवला बर्फी और ड्राई फ्रूट मिक्स आंवला बर्फी, संतरा, बेल और इमली की बर्फी, 5 किलो बर्फी तैयार करने में करीब 6 घंटे लगते हैं. शुद्धता का खास ध्यान रखा जाता है.

स्वाद के साथ सेहत भी
आंवला बर्फी विटामिन C से भरपूर होती है, जो इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करती है. डॉक्टर भी पेट और बालों की समस्याओं में इसे फायदेमंद मानते हैं. बाकी फ्रूट बर्फियां फाइबर, विटामिन B और प्रोटीन से भरपूर हैं. गुड़ की चासनी से बनने के कारण ये सामान्य मिठाइयों की तुलना में ज्यादा हेल्दी मानी जाती है.

दुबई और कैलिफोर्निया तक सप्लाई
दुकान संचालक श्रीनिवास गुप्ता बताते हैं कि उनके पिता ने 27 साल पहले इस कारोबार की शुरुआत की थी. सात साल पहले दुकान को अमहिया रोड पर शिफ्ट किया गया. आज हर महीने दुबई के ग्राहकों के लिए बर्फी भेजी जाती है. लद्दाख में तैनात जवान भी इसे पसंद करते हैं. हाल ही में कैलिफोर्निया से आए टूरिस्ट भी बड़ी मात्रा में बर्फी और अचार ले गए.

कीमत और होली पर बंपर ऑर्डर
कीमत वैरायटी के हिसाब से 200 से 800 रुपये प्रति किलो तक है. होली के लिए पहले से ही एडवांस ऑर्डर बुक हो चुके हैं. ऑनलाइन ऑर्डर और डिलीवरी की सुविधा भी उपलब्ध है. त्योहार हो और रीवा की फ्रूट बर्फी न हो अब ऐसा होना मुश्किल है.

About the Author

Shweta Singh

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें



Source link